Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन स्थित अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में मातृदिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया
    सिरमौर

    नाहन स्थित अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में मातृदिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया

    By Himachal VartaMay 8, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 08 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- आज अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल के प्रांगण में मातृदिवस का धूमधाम से आयोजन किया गया l इस समारोह के दौरान विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री राजेश सोलंकी जी उपस्थित रहे l विद्यालय में छात्रों के साथ साथ उनके अभिभावक भी आमंत्रित थे l सर्वप्रथम विद्यालय के मुख्याध्यापक श्री राजेश सोलंकी जी ने अभिवावको का स्वागत किया l तत्पश्चात विद्यालय के सीनियर के जी के छात्रों ने मैं अपनी माता से प्यार करता हूं  नामक गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया l नर्सरी कक्षा के छात्रों ने स्वयं अपने आप बनाये गए ग्रीटिंग कार्ड  अपनी माताओ को प्रदान किये l जूनियर के जी के छात्रों ने मेरी प्यारी अम्मी नामक प्रसिद्ध गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया l विद्यालय के होनहार छात्रों ने लुक्का छुप्पी, माई तेरी चुनरिया व चक चक धूम धूम जैसे गीतों पर नृत्य करके समाँ बांधा l परी ने नेपाली नृत्य से दर्शको का मन मोह लिया l माताओ ने अपने बच्चो के साथ मंच पर कैटवाक किया तथा अपनी भावनाये नृत्य कविता व गीत के माध्यम से प्रस्तुत की l  कक्षा 3  के छात्र शौर्य व कक्षा 6  के छात्र ईशान ने माँ के लिए विशेष भावनाये प्रस्तुत करते हुए speech व कविता प्रस्तुत की l गौरतलब है कि अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल में इसी सत्र 2022 से प्राथमिक कक्षाएं आरम्भ हुई है छात्रों के साथ साथ अभिभावको में भी विद्यालय में दाखिला करवाने के लिए उत्साह देखा गया है l कोरोना महामारी के पश्चात् छात्रों का विद्यालय में आना उनके लिए अभूतपूर्व अनुभव रहा l मातृदिवस समारोह के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य जी ने अभिभावकों का धन्यवाद किया व भविष्य में इस तरह के अन्य सांस्कृतिक व शैक्षणिक गतिविधियों में अग्रिम रहने की कामना की l माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन श्री अनिल जैन जी ने बताया कि आज की पीढ़ी में जीवन मूल्यों व आदर भाव का संचार करने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का होना आवशयक है l माता पद्मावती एजुकेशनल सोसाइटी के चेयरमैन श्री अनिल जैन जी व जनरल सेकेट्ररी श्री सचिन जैन जी ने विद्यालय में आमंत्रित सभी अभिभावकों को मातृदिवस व कार्यक्रम की सफलता पर शुभकामनाये प्रदान की l

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.