नाहन 09 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- ऊर्जा मंत्री सुख राम चौधरी ने गत सांय नाहन चौगान में 8 मई से 10 मई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रास मेले का बतौर मुख्य अतिथि शुभारंभ किया। इस दौरान सांसद सुरेश कश्यप व विधायक नाहन डॉ राजीव बिंदल भी उनके साथ विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि ने मेले में विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन किया तथा रस्सा कस्सी खेल का भी शुभारंभ किया।
सुख राम चौधरी ने तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रास मेला 2022 के आयोजन के लिए जिला प्रशासन को बधाई देते हुए कहा कि रेडक्रास मेले के आयोजन से स्वय सहायता समूह की महिलाओं को अपने उत्पादों को प्रदर्शित तथा विक्रय करने का मौका मिलेगा।
मेले में मुख्यमंत्री स्वावलम्बन योजना के लाभार्थियों द्वारा प्रदर्शनियां लगाकर अन्य लोगों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया जिससे स्वावलम्बी बन कर उनकी आर्थिकी सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि इस तरह की योजनाओं से ही बरोजगारी पर अकुंश लगेगा।
सुख राम चौधरी ने जिला रेडक्रॉस सोसाइटी की तरफ से पीड़ित मानवता की सेवा के कार्य के अर्न्तगत सात दिव्यांगों जिनमें सुरेन्द्र सिंह, गांव बोहलियों को एक चार पहिया स्कुटी, राहुल तथा रोहित गांव चटौर, तहसील पच्छाद को दो लैपटॉप और गीता तथा अनिल कुमार गावं जामना, तहसील कमरऊ, करण गांव भूपपुर तथा सुरेंद्र कुमार गांव पडदूनी तहसील पांवटा साहिब को चार व्हीलचेयर देकर लाभान्वित किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी सिरमौर द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय रेडक्रास मेले के उपलक्ष में प्रकाशित की गई स्मारिका का भी विमोचन किया।
उपायुक्त सिरमौर एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी राम कुमार गौतम ने मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को शॉल, टोपी, स्मृति चिन्ह व महामाया माता बाला सुंदरी जी की बडे चित्र भेंट कर सम्मानित किया और स्वागत संबोधन प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में सांस्कृतिक संध्या के तहत पारंगत स्कूल की छात्राओं द्वारा गणेश स्तुति, गुगा महाराज दल गत्ताधार द्वारा वाद्य यंत्रो की प्रस्तुति, तिब्बतियन समुदाय के कलाकारों द्वारा तिब्बतियन फोक नृत्य मुखौटा, आसरा संस्था जालग राजगढ़ के कलाकारों द्वारा ठोडा नृत्य व सिरमौरी नाटी, ए.वी.एन स्कूल की छात्रा द्वारा कथक नृत्य, स्टेपको संस्था द्वारा नशा निवारण पर नाटक का मंचन, जे.एन.वी स्कूल की छात्राओं द्वारा योगा नृत्य, जे.बी.एल डांस स्टूडियो के कलाकारों द्वारा बॉलीवुड नृत्य, मेडीकल कॉलेज की छात्राओं द्वारा वंदे मातरम पर प्रस्तुति, होली हार्ट स्कूल की छात्राओं द्वारा डांडिया की प्रस्तुति, डाईट नाहन की छात्राओं द्वारा चम्बयाली नृत्य और चुडेश्वर संस्था जालग राजगढ़ के कलाकारों द्वारा सिंहटू नृत्य की प्रस्तुति दी गई।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
