श्री रेणुका जी (राजीव कुमार )11 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज) :- स्थानीय सिविल अस्पताल ददाहू की पार्किंग आज 1 लाख 90 हजार रुपए में ठेके पर से दी गई। बोली दाता में सबसे ज्यादा बोली सोहन सिंह तोमर ने बोली लगाईं । जिसके नाम यह पार्किंग गई। पार्किंग के लिए कई लोगों ने बोली में भाग लिया। बोली प्रक्रिया सिविल अस्पताल ददाहु के इंचार्ज डॉ अमनप्रीत व नाहन से आई टीम की अध्यक्षता में संपन्न हुई। डॉक्टर अमनप्रीत ने बताया कि पार्किंग की बोली लगाने वाले लोगों से ₹1000 व 10000 का बैंक ड्राफ्ट लिया गया था। बोली दाताओं की ₹10000 की राशि वापिस कर दी गई जबकि ₹1000 रोगी कल्याण समिति सिविल हॉस्पिटल ददाहु के नाम से पर्ची को वापस नहीं किया गया। डॉक्टर ने बताया कि उन्होंने लिखित रूप में यह सभी शर्तें बोली दाताओं को पहले ही स्पष्ट कर दी गई थी कि आर के एस के नाम से 1000 रुपए की पर्ची होगी उसे वापस नहीं किया जाएगा। इस दौरान डॉक्टर व ठेकेदार उपस्थित थे।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
