Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    • नई तकनीक की जानकारी एवं कौशल उन्नयन बेहतर रोज़गार एवं स्वरोज़गार के लिए आवश्यक – डॉ. शांडिल
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»मनोरंजन»दो दिवसीय जिला स्तरीय लोक नृत्य व वाद्य दल प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दलों ने बिखेरी संस्कृति की छटा
    मनोरंजन

    दो दिवसीय जिला स्तरीय लोक नृत्य व वाद्य दल प्रतियोगिता में सांस्कृतिक दलों ने बिखेरी संस्कृति की छटा

    By Himachal VartaMay 11, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 11 मई (एसपी जैरथ){हिमाचलवार्ता न्यूज़ } :- जिला सिरमौर में भाषा एवं संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय लोक नृत्य व वाद्य दल प्रतियोगिता के अंतिम दिवस में उपायुक्त सिरमौर बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे तथा उन्होने प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले दलों को पुरस्कार भी वितरित किए। इस अवसर पर उन्होने कलाकारों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हिमाचल की संस्कृति एक समृद्ध संस्कृति के रूप में जानी जाती है जिसमें जिला सिरमौर की लोक संस्कृति लोक गीत व नृत्य एवं वाद्य यंत्र एक अलग पहचान रखते है।
    इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से हमारी प्राचीन संस्कृति व अनेकों सांस्कृतिक विधाओं का  संरक्षण होता है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर की ऐसी एक विभूति पदमश्री विद्यानंद सरैक जी से प्रेरणा लेनी चाहिए जो हमारे बीच उपस्थित हैं, जिन्होंने लोक संस्कृति के संरक्षण में अपना जीवन दिया है। जिसके लिए भारत सरकार ने इन्हें पदमश्री से सम्मानित किया है। इनके द्वारा लोक संस्कृति के संरक्षण के लिए किए गए सराहनीय कार्य व योगदान से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए हमारा प्रयास होना चाहिए कि जो प्राचीन लोक संस्कृति हमें विरासत में मिली है केवल उसका संरक्षण व संवर्धन ही नहीं बल्कि इसे अगली युवा पीढ़ी तक पहुंचाना भी हमारा नैतिक कर्तव्य होना चाहिए। 
    वाद्य दल प्रतियोगिता में शिवशक्ति लोकवाद्य दल पालू ने प्रथम स्थान जबकि  शिरगुल महाराज वाद्यदल गाताधार ने द्वितीय व शिरगुल वाद्य दल अंधेरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।इसी तरह आज हुई लोक नृत्य दल प्रतियोगिता में आसरा संस्था जालग ने प्रथम स्थान, बुड़ाह लोक नृत्य सैंज द्वितीय व बुड़ाह लोक नृत्य दल ऊंचा टिक्कर तृतीय स्थान पर रहे जिन्हें उपायुक्त सिरमौर ने  पुरस्कार प्रदान किए।
     इससे पहले भाषा अधिकारी कांता नेगी ने मुख्य अतिथि को लोईया व डांगरा देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने भाषा एवं संस्कृति विभाग की ओर से पद्मश्री विद्यानंद सरैक को लोईया व डांगरा देकर सम्मानित किया।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    • रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर दिया जोर
    • महिला आर्थिकी के साथ क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी टमाटर प्रसंस्करण इकाइयां – डॉ. शांडिल
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.