Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    • पांवटा साहिब में चोरी के दो आरोपियों को सजा
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, July 5
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»पांवटा में खनन माफिया बेलगाम, अवैध खनन रोकने गए वन रक्षक पर जानलेवा हमला।
    हिमाचल प्रदेश

    पांवटा में खनन माफिया बेलगाम, अवैध खनन रोकने गए वन रक्षक पर जानलेवा हमला।

    By Himachal VartaMay 11, 2022
    Facebook WhatsApp
    पाँवटा साहिब  11 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज़ ) :- पांवटा साहिब में अवैध खनन माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चले हैं कि अब विभाग के कर्मचारियों पर भी जानलेवा हमले किये जा रहे है। यहां पर  अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने पर खनन एक दर्जन माफिया ने वन रक्षक पर जानलेवा हमला कर दिया। वन विभाग ने खनन माफिया के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमे खनन करने वाले लोग वन रक्षक को गंदी गंदी गालियां भी दे रहे है।
    मिली जानकारी के मुताबिक पांवटा साहिब में वन विभाग ने अवैध खनन के खिलाफ अभियान छेड़ा हुआ है। दो दिन पहले वन विभाग ने अवैध खनन के मामले में पांच ट्रैक्टर संचालकों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। जिसके बाद से वन विभाग के कर्मचारी खनन माफिया के निशाने पर हैं।  सुबह वन विभाग के वन रक्षक दीप राम शर्मा रामपुर वैली में गश्त करने गया हुआ था कि देखा यमुना नदी में कुछ ट्रैक्टर अवैध खनन की गतिविधियों में लगे हुए थे। 
    जब वन रक्षक दीप राम शर्मा अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने लगे तो खनन गतिविधियों में लगे हुए लोगों ने अन्य लोगों को फोन किया जिसके बाद करीब एक दर्जन माफिया हाथ में डंडे और पत्थर लेकर वन रक्षक की तरफ भागे व डंडे से वार गाली गलौज करने लगे वनरक्षक ने मौके से भाग कर अपनी जान बचाई। जिसके बाद इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को दी गई। जिसके बाद वन विभाग ने आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
     डीएफओ कुणाल अंग्रिश ने बताया कि अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने गए वनरक्षक के ऊपर कुछ लोगों ने डंडों के साथ हमला करने का प्रयास किया है,जिनके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज करवाई गई है। वहीं डीएसपी ने बताया कि आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp


    Demo

    Recent
    • संगड़ाह कॉलेज की करोड़ों की इमारत भूस्खलन और खुदाई से खतरे में
    • चोरी की 2 बाइकों के साथ 3 शातिर गिरफ्तार
    • शिलाई के लोजा स्कूल में बरसात के बीच छत टपकने से शिक्षा बाधित, ‌
    • ढांग रूहाना गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 11वीं-12वीं कक्षाओं के लिए पिछले तीन वर्षों से कोई स्थायी शिक्षक नहीं है।
    • उपायुक्त ने शिलांजी पंचायत के वार्ड सदस्य को अयोग्य करार देते हुए निष्कासित कर रिक्त घोषित किया पद
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2025 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.