Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एनएच पर बन रही पांच फुट ऊँची नाली के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग , काम बंद नहीं किया तो होगा आंदोलन
    सिरमौर

    एनएच पर बन रही पांच फुट ऊँची नाली के विरोध में सड़कों पर उतरे लोग , काम बंद नहीं किया तो होगा आंदोलन

    By Himachal VartaMay 12, 2022
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब12 मई (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- पांवटा साहिब के निहालगढ़ गांव में भारी संख्या में नारी शक्ति ने फोरलेन संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनेंद्र सिंह नॉटी के नेतृत्व में जुड़ कर राजबन से बद्रीपुर तक 10 किलोमीटर में बन रही 5 फुट ऊंची नालियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की और यह प्रण लिया के इस अन्याय को किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पहाड़ से निकला हुआ मलबा किसी सही जगह डंप करने की बजाय जगह गलत डिजाइन बनाकर हजारों गरीबों किसानों दलितों व्यापारियों की संपत्ति या तो नष्ट कर दी गई है या नष्ट होने जा रही है।
    इस से सिर्फ ठेकेदार को नाजायज फायदा दिया गया है। अनेंद्र सिंह नॉटी ने कहा कि इस बारे में अभी तक प्रदेश सरकार तथा जिला प्रशासन का रवैया संतोषजनक नहीं है ना ही किसी बड़े नेता या स्थानीय मंत्री ने इन लोगों का दुख जानने की कोशिश की है। इस मौके पर निहालगढ़ और साथ लगते क्षेत्रों के पंचायत प्रतिनिधि ग्राम प्रधान तथा अन्य जिम्मेवार व्यक्ति भी हाजिर रहे। सभी ने अनेंद्र सिंह नॉटी को आगे बढ़कर इस मुद्दे पर उनकी लड़ाई को लड़ने और इंसाफ दिलाने की मांग की है।
    अनिंदर सिंह नॉटी ने बताया इस बारे में ग्राम स्तर तथा शहरी एरिया में वार्ड स्तर पर कई कमेटियों का गठन किया गया है और इस लड़ाई को निर्णायक अंजाम तक जरूर पहुंचाया जाएगा। पूरे भारतवर्ष में इस तरह की नाली और डिजाइन बनाकर घरों के आगे दीवारें कहीं खड़ी नहीं की गई है। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की भी अवहेलना है जहां उन्होंने नेशनल हाईवे विभाग को किसी भी परिस्थिति में घरों के आगे बहुत अधिक ऊंची सड़क बनाने पर रोक लगाई है , लेकिन हिमाचल प्रदेश सरकार इस बारे में अभी कोई भी कदम नहीं उठाया और नेशनल हाईवे विभाग तथा ठेकेदार सभी नियमों कायदों की धज्जियां उड़ाते हुए जनता को आर्थिक और स्वास्थ्य दोनों रूप से परेशान करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे।
     इस बारे में प्रशासन द्वारा पहले एक ज्वाइंट मीटिंग 9 मई को रखी गई थी जो किसी कारणवश रद्द हो गई थी अब संघर्ष नीति के साथ सभी विभागों की मीटिंग आगामी 17 मई को शाम 4 बजे रखी गई है। जनता भी 17 मई तक इंतजार करेगी वरना जनता अपना फैसला लेने के लिए स्वतंत्र है और यह एक बहुत बड़े आंदोलन का रूप अख्तियार कर सकता है। इस मौके पर निहालगढ़ की प्रधान सोनिया देवी, वार्ड सदस्य बबली देवी, रंजीत सिंह, वरिष्ठ नागरिक मोहन सिंह, बीकेयू के ब्लॉक अध्यक्ष जसविंदर बिलिंग, एसकेएम के संयोजक भूपेंद्र सिंह, परमजीत बंगा आदि शामिल रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.