नाहन 12 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- धरोहर एवं ऐतिहासिक नाहन शहर में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर 16 मई को भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। नाहन में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा की स्थापना का अवसर नाहन जनपद के हजारों-लाखों लोगों के साथ महात्मा बुद्ध के अुनयाइयों के लिए किसी ऐतिहासिक पल से कम नहीं रहेगा।
डा. बिन्दल ने बताया कि नाहन के महिमा लाईब्रेेरी परिसर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा स्थापित की जा रही है। उन्होंने कहा कि 16 मई को प्रातः 10 बजे इस प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
डा. राजीव बिन्दल ने कहा कि भगवान बुद्ध को आध्यात्म, अहिंसा, प्रेम और वात्सल्य का आधार माना जाता है। गौतम बुद्ध जी ने संपूर्ण मानवता को अहिंसा और प्रेम का जो संदेश दिया वह अपने आप में अद्वितीय है। महात्मा बुद्ध वह महापुरूष थे जिन्होंने न केवल भारत अपितु विश्व को शांति, सदभाव, भाईचारा और अहिंसा का संदेश देकर विश्व का कल्याण किया।
डा. बिन्दल ने कहा कि धरोहर शहर नाहन के सौंदर्यकरण के निरंतर प्रयास जारी हैं। नाहन में रानी झांसी, महाराणा प्रताप, डा. भीमराव अम्बेडकर, स्वामी विवेकानंद जी जैसे देश भक्त और महापुरूषों की प्रतिमाएं प्रतिमा स्थापित की गई हैं। इस कड़ी में अब नाहन में भगवान बुद्ध की प्रतिमा लगाई जा रही है।
डा. बिन्दल ने कहा कि भाजपा सरकार के साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल में विभिन्न विकास कार्यों के साथ नाहन शहर का सौंदर्यकरण किया गया है, धरोहर स्थलों का सुंन्दर बोर्ड बनाकर जन समर्पित किया गया है। शहर में उपलब्ध स्थलांें के अनुरूप छोटे-छोटे पार्क बनाए जा रहे है जिसमें माल रोड़ स्थित सुंदर पार्क, गोविंद गढ़ मोहल्ला में बच्चों का पार्क, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप पार्क, लखदाता पीर के समीप पार्क और नाहन के समीप नैचर पार्क का बनना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
