Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खनन माफिया का कहर: छापेमारी करने गई टीम पर जानलेवा हमला
    सिरमौर

    खनन माफिया का कहर: छापेमारी करने गई टीम पर जानलेवा हमला

    By Himachal VartaMay 12, 2022
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब मई 12 (हिमाचल वार्ता न्यूज) : – जिला सिरमौर में खनन माफिया पूरी तरह बेलगाम हो गया है। आलम यह है कि अब खनन माफियाओं द्वारा जहां वन , खनन और पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमले किए जा रहे हैं। वहीं गत रात्रि उत्तराखंड के खनन माफिया माइनिंग इंस्पेक्टर को ही अगवा कर ले गए। जानकारी के मुताबिक बुधवार देर रात्रि को हिमाचल प्रदेश पुलिस और खनन विभाग की टीम ने यमुना नदी पर मानपुर देवड़ा के समीप छापेमारी की।
    इस दौरान रात करीब 12 बजे खनन विभाग और पुलिस की टीम ने उत्तराखंड के खनन माफियाओं की गाड़ियों की चेकिंग करनी शुरू की तो कुछ ही देर में उत्तराखंड के खनन माफिया द्वारा टीम पर हमला किया गया। यही नहीं रात करीब 1:30 बजे उत्तराखंड का खनन माफिया माइनिंग इंस्पेक्टर को किडनैप कर उत्तराखंड ले गए। यही नहीं माइनिंग इंस्पेक्टर का किडनैप कर उसका मोबाइल भी छीन लिया। इसकी सूचना रात्रि करीब 1:30 बजे स्थानीय पुलिस को दी गई रात को स्थानीय पुलिस और माइनिंग विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे। 
    बताते हैं कि तब तक उत्तराखंड का खनन माफिया फरार हो चुका था और माइनिंग इंस्पेक्टर को अपने साथ उत्तराखंड ले गया था। जब उत्तराखंड पुलिस से संपर्क किया तब जा कर माइनिंग इंस्पेक्टर को छोड़ा गया। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात करीब 12 बजे खनन विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि उत्तराखंड की गाड़ियां अवैध रूप से हिमाचल में प्रवेश करती है और हिमाचल प्रदेश की बेशकीमती संपदा को बिना टैक्स दिए उत्तराखंड ले जा रहे थे जिसके चलते माइनिंग विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने मानपुर देवड़ा छापेमारी की। 
     बताते हैं कि उत्तराखंड के खनन माफिया के साथ पांवटा साहिब के मानपुर देवड़ा के कुछ क्रशर मालिक भी मिले हुए हैं। हैरत की बात तो यह है कि माइनिंग विभाग द्वारा मानपुर देवड़ा में चल रहे सभी क्रशरों को बुधवार रात को बंद कर दिया था लेकिन एक क्रशर सुबह तक चलता रहा जिससे साफ जाहिर होता है कि उक्त क्रशर मालिक की उत्तराखंड के खनन माफिया के साथ सांठगांठ है। मजेदार बात तो यह है कि लगातार खनन माफिया द्वारा पुलिस , वन और माइनिंग डिपार्टमेंट के टीम पर हमले किए जा रहे हैं। बावजूद इसके भी शासन और प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं ला रहा है। 
    इससे साफ जाहिर होता है कि उत्तराखंड के खनन माफिया के साथ हिमाचल के कुछ खनन व्यवसाई और ऊंची पहुंच के लोग जुड़े हुए हैं जिसके चलते शासन और प्रशासन बेबस नजर आ रहा है। आपको बता दें कि पिछले लंबे समय से पांवटा साहिब के यमुना नदी पर लगातार अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थी , लेकिन खनन माफिया के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई अमल में नहीं लाई है। बताते हैं कि खनन माफिया के साथ कई विभागों की भी मिलीभगत है जिसके चलते खनन माफिया रात दिन यमुना का सीना छलनी कर रहा है। 
    उधर जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि बुधवार रात को माइनिंग विभाग की टीम मानपुर देवड़ा में यमुना नदी के किनारे चेकिंग करने गई थी। जब टीम ने उत्तराखंड की गाड़ियों को रोकना चाहा तो खनन माफिया ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कहा कि इसी बीच उत्तराखंड के खनन माफिया गाड़ियों में सवार होकर आए और माइनिंग इंस्पेक्टर को अगवा कर ले गए। साथ ही उसका मोबाइल भी छीन लिया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस में खनन माफिया के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया है
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.