Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संगड़हा शिक्षा खंड के अध्यापकों ने किया मॉडल स्कूलों का भ्रमण , जानी उत्कृष्ट विद्यालयों की कार्यशैली
    सिरमौर

    संगड़हा शिक्षा खंड के अध्यापकों ने किया मॉडल स्कूलों का भ्रमण , जानी उत्कृष्ट विद्यालयों की कार्यशैली

    By Himachal VartaMay 12, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 12 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के शिक्षा खंड संगडाह के अध्यापकों ने मॉडल स्कूलों का भ्रमण किया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों में पहुंचकर अध्यापकों ने वहां हुए उत्कृष्ट कार्य की जानकारी हासिल की। परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट नाहन ऋषिपाल शर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि आज शिक्षा खंड संगडाह के अध्यापक बी.आर.सी. की चयनित टीम के साथ विभिन्न मॉडल व उत्कृष्ट कार्य करने वाले स्कूलों का भ्रमण कर रहे है। यहां टीम द्वारा स्कूलों में किए गए कार्य की जानकारी अध्यापकों को दी जा रही है।
     ताकि यह अध्यापक अपने स्कूलों में भी इसी प्रकार कार्य कर सकें। उन्होंने कहा कि कोरोना काल के दौरान कई स्कूलों ने उत्कृष्ट कार्य किए हैं उन स्कूलों का भी यह टीम विजिट कर रही है। भ्रमण करने पहुंची टीम में मुख्य रूप से शामिल बीआरसीसी माया राम शर्मा ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत आज वह नाहन भ्रमण पर आए है। उन्होंने बताया कि इस भ्रमण का मुख्य उद्देश्य अध्यापकों को अपने स्कूलों में कक्षाओं के भीतर व कक्षाओं के बाहर किस प्रकार कार्य करना है।
    इसकी जानकारी देना है ताकि स्कूलों में शिक्षा ग्रहण करने आने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सकें। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने डाइट नाहन, मॉडल स्कूल समेत विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जानकारियां जुटाई। शैक्षिक भ्रमण के तहत सबसे पहले रेणुका माता मंदिर के दर्शन किए गए और उसके बाद मॉडल स्कूल राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला ददाहु का भ्रमण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य केंद्र स्त्रोत समन्वयक को शिक्षा की नई तकनीक से अवगत करवाना पाठशाला परिसर को सुसज्जित एवं व्यवस्थित ढंग से तैयार करना बच्चे को नई तकनीक से किस तरह से शिक्षा प्रदान की जा सकती है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।  
    बीआरसीसी संगड़ाह मायाराम शर्मा ने बताया कि डाइट परिसर में भ्रमण के दौरान परियोजना अधिकारी समग्र शिक्षा ऋषि पाल शर्मा द्वारा केंद्र स्त्रोत समन्वयक को डाइट परिसर का भ्रमण करवाया गया सभी सीआरसीसी को इस भ्रमण से बहुत लाभ मिला।  उन्होंने इस भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बहुत अच्छे अनुभव प्राप्त किए तथा पाठशाला को भी डाइट परिसर की तर्ज पर तैयार करने का संकल्प लिया शैक्षिक भ्रमण के अंतिम दौर में फॉसिल पार्क सुकेती एवं माता बाला सुंदरी मंदिर के दर्शन किए गए  भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सभी सीआरसीसी को ऑनलाइन माध्यम से इस तरह से पाठ शालाओं को अपडेट करना है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा पाठशाला से संबंधित रिकॉर्ड को तैयार करने के बारे में जानकारी
    दी
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.