नाहन 14 मई (संजय सिंह) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- हिमाचल विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं नाहन विधानसभा से भाजपा विधायक डा राजीव बिंदल ने आज यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सिरमौर में शिक्षा क्षेत्र में बहुत विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि जमटा वरिष्ट माध्यमिक विद्यालय में नए भवन का निर्माण किया गया जिसका उद्घाटन हाल ही में किया गया। उन्होंने कहा कि इसी तरह पंजाहल और चाकली स्कूलों में भवनों का निर्माण किया गया जिनका उद्घाटन भी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि सिरमौर में कई स्कूल हैं जहां उनके भवन निर्माणाधीन है जो निहोग, देवका, सुरला, मोगीनन्द, कालाअंब आदि हैं जिनका भवन शीघ्र तैयार हो जाएंगे और उनका उद्घाटन दो या तीन महीने में किया जाएगा और इन पर लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ प्राथमिक विद्यालयों की मुरम्मत भी की जा रही है जिनमें धौलाकुआं, रामपुर आदि शामिल हैं। उन्होंने कहा कि टैक्निकल इंस्टीट्यूट के भवन को बनाने के लिए सात करोड़ का प्रावधान किया गया है, इसी तरह कौलां वाला भूड में आईटीआई के भवन को बनाने के लिए 5 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।
डा बिंदल ने बताया कि सिरमौर में कई स्कूलों में खेल का मैदान बनाने का भी इंतजाम किया जा रहा है जिन पर लाखों रुपए व्यय किए जाने हैं ताकि स्कूलों में से अच्छे खिलाड़ी प्राप्त किए जा सकें और प्रदेश का नाम रोशन कर सके। उन्होंने कहा कि जिला के कुछ हिस्सों में नए स्कूल खोलने का प्रावधान किया गया है जिनमें लाया गांव है जो कौलां वाला भूड के अधीन आता है इसी तरह नलका गांव है जो देवका पुरला के अधीन पड़ता है।
