Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिलाई के हलाह सीसे स्कूल में हर्षोल्लास से आयोजित होगा 23वां शहीद कल्याण सिंह मेला शिलाई के हलाह सीसे स्कूल में हर्षोल्लास से आयोजित होगा 23वां शहीद कल्याण सिंह मेला
    सिरमौर

    शिलाई के हलाह सीसे स्कूल में हर्षोल्लास से आयोजित होगा 23वां शहीद कल्याण सिंह मेला शिलाई के हलाह सीसे स्कूल में हर्षोल्लास से आयोजित होगा 23वां शहीद कल्याण सिंह मेला

    By Himachal VartaMay 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    श्री रैणुका जी 16 मई (हिमाचलवार्ता न्यूज)(राजीव कुमार) :- 23वां शहिद कल्याण सिंह मेला शिलाई उपमंडल के सीसे स्कूल हलाह में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। मेले के दौरान खेलकूद प्रतियोगता के साथ सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। मेले का शुभारंभ जिला स्तरीय प्रशासनिक अधिकारीयों के माध्यम से किया जाएगा, जबकि समापन समारोह में प्रदेश खाद्य आपूर्ति निगम बोर्ड उपाध्यक्ष बलदेव तोमर बतौर मुख्यअतिथि शिरकत करेंगे।

    मेला कमेटी की सम्पन्न हुई बैठक के दौरान मेले को भव्य तरीके से मनाने पर चर्चा करके रूपरेखा तैयार की गई है। मेला कमेटी अध्यक्ष कुंदन सिंह, सचिव जंगली राम मालवीय, मंच सचिव वेदप्रकाश ठाकुर, कोषाध्यक्ष रती राम शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि 23वां शहिद कल्याण सिंह मेला धूमधाम से मनाया जाएगा। मेले को लेकर सभी तैयारियां पूर्ण की गई है।

    शहीद कल्याण सिंह वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भींब के खेल मैदान में 24 मई से 26 मई तक मेले का आयोजन करवाया जा रहा है। 25 मई की शाम को सांस्कृतिक संध्या का आयोजन सुनिश्चित है। जिसमे प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक अपनी सुरीली आवाज से लोगों का मनोरंजन करेंगे।

    मेले के दौरान युवाओं की प्रतिभा को निखारने के लिए कब्बड़ी ग्रामीण स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। तथा अब्बल रही टीमों को मुख्यअतिथि द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली टीमों को पंजीकरण करवाने का समय 23 मई साय 5 बजे तक रखा गया है।

    इसके बाद किसी भी टीम का पंजीकरण नही किया जाएगा उल्लेखनीय है कि शहीद कल्याण सिंह मेलें को लेकर प्रदेश मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिलाई प्रवास के दौरान मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने की घोषणां की है।

    भाषा विभाग ने मेले को लेकर सभी ओपचारिकताएं प्रदेश कैबिनेट को चर्चा के लिए भेजी है। इससे पहले जिला उपायुक्त ने मेले को जिला स्तरीय दर्जा देने को लेकर ओपचारिकताएं पूर्ण करके प्रदेश सरकार को भेजा है। साथ ही लिखा है कि शहीद कल्याण सिंह देश के वीर योद्धा रहे है। इसलिए शहीदों को हमेशा के लिए स्मरण करना, तथा युवाओं के दिलो में देशभग्ति की अलख जगाने के लिए उत्तम अवसर होगा।

    शहीदों को हमेशा के लिए स्मरण करना, तथा युवाओं के दिलो में देशभग्ति की अलख जगाने के लिए उत्तम अवसर होगा। इसलिए शहीद कल्याण सिंह मेले को जिला स्तरीय करना जिला सिरमौर की मांग को प्रदेश सरकार के समक्ष रखा जाता है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.