Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»खान सुरक्षा में बेहतर कार्य करने वालों को मिला सम्मान , 23 खनन माईनों के 100 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया – तिवारी
    सिरमौर

    खान सुरक्षा में बेहतर कार्य करने वालों को मिला सम्मान , 23 खनन माईनों के 100 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया – तिवारी

    By Himachal VartaMay 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    पांवटा साहिब16 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचल वार्ता न्यूज़):- खान सुरक्षा महानिदेशालय गाजियाबाद क्षेत्र के तत्वधान में पांवटा  साहिब में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें  हिमाचल की 23 खनन माईनों के 100 से अधिक कर्मचारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ खनन अभियंता प्रकाश चंद्र मंगल व आरपी तिवारी ने पुरस्कार वितरित किए। खान सुरक्षा सप्ताह आयोजन समिति नोडल अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने बताया कि खान सुरक्षा सप्ताह के तहत कौशल परिक्षण का आयोजन भी किया गया।

    इस दौरान वर्तमान व नवीनतम खनन कार्य कौशल व नियमों की जानकारी भी कर्मचारियों को दी गई। मुख्य अतिथि वरिष्ठ खनन अभियंता प्रकाश चंद्र मंगल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कुल 23 माईनों के 100 से अधिक कर्मचारियों ने 9 अलग श्रेणियों में कौशल परिक्षण में भाग लिया। माइनिंग मेट कौशल परिक्षण में सीसीआई राजबन इकाई के जगदीश चौहान प्रथम, राम प्रवेश सिंह दूसरे व एसएस गुलेरिया तृतीय रहे।

    सोवेल लोडर ऑपटेर वर्ग में सुमन कुमार ठाकुर प्रथम रहे। देशराज दूसरे व ब्रिजमोहन तीसरे स्थान पर रहे। डोजर ऑपरेटर वर्ग में बब्बर खान प्रथम, मंगल सिंह दूसरे व होशियार सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ऑटो इलेक्ट्रीशियन व इलेट्रीशियन में सतपाल प्रथम, राजेंद्र रंजीत ठाकुर दूसरे व दीपचंद ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक उपचार में नागिंद्र सिंह प्रथम, अरकिंद्र सिंह दूसरे व वामसी कृष्णा रेडडी ने तीसरा स्थान पाया।

    कंप्रेशर ड्रील ऑपरेटर वर्ग में प्रताप सिंह प्रथम, लायक राम दूसरे व सुमेर चंद तीसरे स्थान पर रहे।बलास्टर वर्ग में बाबू राम प्रथम, शंकर प्रसाद शाह दूसरे व सुमेर चंद तीसरे स्थान पर रहे। टिप्पर डंपर ऑपरेटर में कैलाश प्रथम , हरबीर सिंह दूसरे व राम स्वरुप ने तृतीय स्थान पाया। फिटर मैकेनिक वर्ग कौशल परीक्षण में प्रकाश चंद प्रथम दीपक कुमार महतो नेे दूसरे व विवेक कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

    खान सुरक्षा सप्ताह आयोजन समिति के नोडल अधिकारी राजेंद्र तिवारी ने बताया कि खान सुरक्षा सप्ताह रामअवतार मीना निदेशक खान सुरक्षा और ए.के.दास उपनिदेशक खान सुरक्षा के दिशानिर्देशों  के तहद मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आयोजन समिति खान सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का आभार व्यक्त करती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.