Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»मारकंडा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत , गर्मी से निजात पाने के लिए उतरे थे नाहने
    सिरमौर

    मारकंडा नदी में डूबने से दो युवकों की मौत , गर्मी से निजात पाने के लिए उतरे थे नाहने

    By Himachal VartaMay 16, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 16 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला मुख्यालय नाम से करीब पांच किलोमीटर दूर पौड़ीवाला के समीप मारकंडा नदी में हरियाणा के बिलासपुर के रहने वाले दो युवकों की नदी में डूबने से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक हरियाणा के अंबाला जिला की तहसील नारायणगढ़ के बिलासपुर के रहने वाले दो युवक गर्मी से निजात पाने के लिए जिला सिरमौर की ठंडी वादियों में पहुंचे थे।

    आज दोपहर को दोनों ही युवक कालाअंब से नाहन की ओर चले और पौड़ीवाला के समीप मारकंडा नदी में नहाने उतरे। बताते हैं कि मारकंडा नदी  में भले ही पानी कम था लेकिन गहरे कुंड के समीप युवकों ने छलांग लगा दी जिसके चलते वह कुंड में डूब गए।

    पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमपति जमवाल ने बताया कि मारकंडा नदी में हरियाणा के दो युवकों की डूबने से मौत हुई है। उन्होंने कहा कि मृतकों की पहचान 30 वर्षीय रमन कुमार और 18 वर्षीय गौरव के रूप में हुई है।

    मौके पर पहुंची अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा ने बताया कि दोनों ही मृतक अंबाला जिला के नारायणगढ़ तहसील के बिलासपुर के रहने वाले थे। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि स्थानीय गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकाला गया और परिजनों को सूचित कर दिया है।

    उन्होंने कहा कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.