Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»रेणुकाजी बांध विस्थापितों की लंबित मांगों पर हुई चर्चा
    सिरमौर

    रेणुकाजी बांध विस्थापितों की लंबित मांगों पर हुई चर्चा

    By Himachal VartaMay 17, 2022
    Facebook WhatsApp

    श्रीरैणुका जी17 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज)( राजीव कुमार) :- गिरी नदी पर बनने वाले 26 किलोमीटर लंबे रेणुकाजी बांध से विस्थापित होने वाले करीब 1,142 परिवारों की समस्याओं को लेकर गठित जन संघर्ष समिति की बैठक सोमवार को ददाहू में संपन्न हुई। समिति के सहसंयोजक पीसी शर्मा की अध्यक्षता में हुई।

    बैठक में आगामी 10 जून को अगली बैठक करने का निर्णय लिया गया और इस दौरान कार्यकारिणी का पुनर्गठन भी होगा।‌ इस दौरान समिति का प्रतिनिधि मंडल उपायुक्त से भी मिलेगा। समिति सहसंयोजक ने कहा कि, गत 24 दिसम्बर को उपायुक्त सिरमौर सौपे गए 18 सूत्रीय मांग पत्र में से अब तक एक भी मुख्य मांग पूरी नही हुई।

    उन्होने कहा कि, न तो अब तक विस्थापितों को पहचान पत्र दिए और नही पैरा- 55 के तहत अब तक जारी किए गए मुआवजे का विस्त्रित विवरण दिया गया। गौरतलब है कि, गत 27 दिसंबर को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा करीब 7,000 करोड़ के इस डैम का शिलान्यास किया जाने के बाद समिति की गतिविधियां तेज हो गई हैं और निर्माण कार्य शुरू होने से पहले विस्थापित अपनी सभी मांगे पूरी करवाने के लिए दबाव बना रहे हैं।

    शिलान्यास व वास्तविक निर्माण कार्य शुरू होने से पहले ही मात्र 40 मेगावाट के इस डेम पर करीब 780 करोड़ खर्च हो चुके हैं, जिसमे से करीब 450 करोड़ विस्थापित होने वाले किसानों को मुआवजे के रूप मे दिए गए हैं।

    बांध से डूबने वाले 7 किलोमीटर संगड़ाह-नाहन मार्ग पर वैकल्पिक रोड की डीपीआर के लिए अधिशासी अभियन्ता संगड़ाह को करीब 14 लाख का बजट उपलब्ध करवाया जा चुका है

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.