Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित
    सिरमौर

    नाटक व गीत-संगीत से कलाकारों ने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए किया प्रेरित

    By Himachal VartaMay 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 18 मई ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं, नितियों व कार्यक्रमों को आम जन तक पहंुचाने व उनका लाभ उठाने के लिए विशेष प्रचार अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सूचना एंव जनसर्म्पक विभाग के कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक व गीत-संगीत के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को प्रेरित किया जा रहा है।
    इस अभियान के अन्तर्गत आज नाहन विकास खण्ड की ग्राम पंचायत चाकली व बनेठी तथा विकास खण्ड संगड़ाह की ग्राम पंचायत खाला क्यार में फोक मीडिया कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें उपस्थित लोगों को जनमंच, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना व हिमकेयर योजना जैसी महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।
    कलाकारों ने नाटक प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर द्वारा प्रस्तुत किये बजट में सामजिक सुरक्षा पैन्शन के बढ़ाये जाने व आंगनवाडी कार्यकर्ताओं, आशा वर्कर मिड डे-मील वर्कर के मानदेय में हुई बढौतरी की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हिमकेयर योजना के अर्न्तगत अब स्वास्थ्य कार्ड 3 वर्षो के लिए बनाया जायेगा तथा इसका नवीकरण वर्ष भर किया जायेगा। कलाकारों द्वारा लोगों का स्थानीय लोकगीतों व नृत्य से भरपूर मनोरंजन किया गया।
    इस दौरान चाकली पंचायत प्रधान संजय कुमार, सचिव मोहन धीमान व वार्ड सदस्य सुरेन्द शर्मा, ग्राम पंचायत बनेठी की प्रधान बीना देवी, सचिव राय सिंह तथा ग्राम पंचायत खाला क्यार की प्रधान शिला, वार्ड सदस्य अमर सिंह सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.