Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»युवक की गिरफ्तारी से भड़के एक समुदाय के लोग, पुलिस थाने का घेराव , हवा में लहराई तलवारें, छांवनी में बदला एरिया, धारा 144 लागू क्षेत्र बना पुलिस छावनी
    सिरमौर

    युवक की गिरफ्तारी से भड़के एक समुदाय के लोग, पुलिस थाने का घेराव , हवा में लहराई तलवारें, छांवनी में बदला एरिया, धारा 144 लागू क्षेत्र बना पुलिस छावनी

    By Himachal VartaMay 18, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 18 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज़):- ज्ञानवापी मस्जिद प्रकरण की आग शांत वादी हिमाचल में भी पहुंच गई है। देव भूमि हिमाचल के पांवटा साहिब में एक समुदाय विशेष के व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर शिवलिंग को लेकर की गई टिप्पणी के बाद मुस्लिम बहुल इलाके माजरा में स्थिति तनावपूर्ण हो गई है।  रखनेउपायुक्त सिरमौर और पुलिस अधीक्षक रात 01 पहुंचे मौके पर तथा माहोल को‌ नियंत्रण में रखने के लिए क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई। पूरा क्षेत्र बना पुलिस छावनी। शांत सिरमौर जिला में ऐसे हालात ‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌‌प्रथम बार देखने को मिल रहे हैं।

    पांवटा साहिब के माजरा में कल देर शाम को एक समुदाय विशेष के लोगों ने पुलिस थाने का घेराव किया। देखते ही देखते माजरा में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होना शुरू हो गए जिसके चलते स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। 
    देर शाम को हुए इस प्रकरण के बाद माजरा को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। बताते हैं कि जैसे मुस्लिम समुदाय के एक युवक द्वारा शिवलिंग को लेकर सोशल मीडिया पर एक टिप्पणी की गई  जिसके चलते हिंदू संगठनों ने पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया और देर शाम को उक्त युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। 
    जब देर शाम आरोपियों को पुलिस स्टेशन लाया गया तो माहौल और अधिक खराब हो गया। फिलहाल पुलिस बल तैनात है हिंदू संगठन और मुस्लिम समाज के लोग आमने सामने है। माहौल बेहद तनावपूर्ण है हालांकि नाहन और पांवटा से भी पुलिस बल को मौके पर तैनात किया गया है। बताते हैं कि युवक की गिरफ्तारी के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग भड़क गए और उन्होंने माजरा थाने का घेराव शुरू कर दिया।
    बताते हैं कि देर शाम को माजरा थाना के आसपास हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित होने लगे जिसके चलते अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात किया गया है। बाकायदा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा मौके पर पहुंची है और स्थिति का जायजा ले रहे हैं। जानकारी के मुताबिक थाने के बाहर माहौल तनावपूर्ण हो गया है।

     एक समुदाय विशेष के लोगों ने भीड़ में तलवार लहराने शुरू कर दी। वहीं दूसरी ओर चुनाव बेहद नजदीक है ऐसे में हल्की सी चिंगारी भी एक बड़ी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकती है जिस तरह से मजहबी जहर इस पूरे क्षेत्र में घुल रहा है वह बेहद गंभीर स्थिति की ओर इशारा कर रहा है। आने वाले समय में चुनाव और वोटों की ध्रुवीकरण को लेकर कोई बड़ी साजिश भी अंजाम दी जा सकती है। 

    मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी सिरमौर बबीता राणा ने बताया कि माजरा में कुछ शरारती तत्व द्वारा माहौल खराब करने का प्रयास किया गया , लेकिन पुलिस बल ने स्थिति को काबू में कर लिया है । मामले की जांच की जारी है
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.