Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»परिवाहन निगम के चालकों का रोष प्रदर्शन जारी, 30 मई को करेंगे चक्का जाम
    सिरमौर

    परिवाहन निगम के चालकों का रोष प्रदर्शन जारी, 30 मई को करेंगे चक्का जाम

    By Himachal VartaMay 19, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 19 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :-

    हिमाचल प्रदेश में आगामी 30 मई को हिमाचल पथ परिवहन निगम के पहियों की रफ्तार थम जाएगी । दरअसल मांगे पूरी ना होने से नाराज परिवहन निगम के चालकों ने 30 मई को चक्का जाम करने का निर्णय लिया है।

    12 मई से परिवहन निगम के चालक लगातार गेट मीटिंग कर अपनी मांगों से सरकार को अवगत करवा रहे हैं मगर अभी तक इनकी मांगों की तरफ कोई गौर नहीं किया गया है।

    नाहन में चालकों की गेट मीटिंग के बाद मीडिया से बात करते हुए परिवहन निगम चालक यूनियन के प्रदेश कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि गेट मीटिंग का आज अंतिम दिन है।

    सरकार को चालक यूनियन की तरफ से अल्टीमेटम दिया गया है कि 29 मई से पहले उन्हें वार्ता के लिए बुलाया जाए और यदि वार्ता सफल नहीं रहती है तो 29 मई रात 12:00 बजे के बाद निगम के कर्मचारी काम छोड़ो आंदोलन शुरू कर देंगे।

    कर्मियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में अधिकतर विभागों में छठा वेतन आयोग लागू हो चुका है मगर एचआरटीसी महकमे में कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। उनका यह भी कहना है कि पिछले करीब 36 महीनों से परिवहन निगम के चालक परिचालकों को नाइट ओवरटाइम का पैसा नहीं मिल पा रहा है साथ ही मेडिकल बिलों का भुगतान भी लंबित है।

    परिवहन निगम के चालकों का कहना है कि एचआरटीसी वर्कशॉप में बसों की रिपेयरिंग नहीं हो पा रही है क्योंकि एचआरटीसी की वर्कशॉप सामान की कमी से जूझ रही है और यही कारण है कि बस से कई बार ब्रेकडउन हो जाती है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.