Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»संगड़ाह ब्लाक के 23 कर्मचारी ट्रांसफर , तबादलों पर प्रतिबंध के चलते बीडीओ ने किए आर्डर
    सिरमौर

    संगड़ाह ब्लाक के 23 कर्मचारी ट्रांसफर , तबादलों पर प्रतिबंध के चलते बीडीओ ने किए आर्डर

    By Himachal VartaMay 20, 2022
    Facebook WhatsApp

    रैणुका जी20 मई (राजीव कुमार)( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- हिमाचल प्रदेश में भले ही तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध है बावजूद इसके ज़िला सिरमौर के खंड विकास अधिकारी संगड़ाह में एक साथ विकास खंड संगड़ाह के 23 तकनीकी सहायक तथा ग्राम रोजगार सेवक के तबादला आदेश जारी कर दिए। मजेदार बात तो यह है कि जिन कर्मियों की ट्रांसफ़र किये गए है उनको महज 3 दिन जाने से विभागीय कर्मियों में खलबली मच गई है

     प्रशासनिक कारणों का हवाला देते हुए बीडीओ ने तीन दिन में सभी कर्मचारियों को अपने नए पंचायत मुख्यालयों में कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं। रोचक तथय यह है कि सभी कर्मचारियों के खिलाफ न कोई शिकायत थी और न ही पंचायत समिति संगड़ाह को इस बारे जानकारी दी गई।‌ हिमाचल सरकार के मुख्य सचिव द्वारा गत 9 मई को जारी तबादले  पर रोक संबधी आदेशों के बावजूद उक्त फेरबदल चर्चा मे हैं ।
     हालांकि बीडीओ के अनुसार उन्होंने कोई ट्रांसफर नहीं , बल्कि केवल कर्मचारियों की पंचायतें बदली है। गौर हो कि गत मार्च माह मे बीडीओ संगड़ाह का कार्यभार ग्रहण करने के बाद विनीत कुमार इससे पहले भी इनमे से कुछ कर्मचारियों के तबादले कर चुके हैं। तकनीकी सहायक व जीआरएस के तबादलों से क्षेत्र में सियासी हलचल तेज हो गई है और गुरुवार को क्षेत्र के एक आला भाजपा नेता भी अपने कुछ समर्थकों के साथ बीडीओ कार्यालय पंहुचे। 
    पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने कहा कि बदले गए कर्मचारियों को लेकर न तो बीडीओ ने समिति की कोई राय ली और न ही बदले गए किसी कर्मचारी की शिकायत समिति को मिली है। उन्होंने कहा कि होने वाली बीडीसी की बैठक में इस बारे चर्चा होगी। उन्होने कहा की कुछ पंचायत प्रतिनिधियों ने बड़े पैमाने पर किए गए कर्मचारियों के तबादले से काम प्रभावित होने संबंधी जानकारी भी उन्हें दी है।
    इस बारे में जब बीडीओ संगड़ाह विनीत कुमार से बात की तो उन्होंने कहा कि ब्लाक के भीतर ट्रांसफर नही होती। ट्रांसफर आउट ऑफ ब्लॉक होती है । यह तो केवल एडजस्टमेंट है। उन्होंने कहा कि काम अथवा सिस्टम में सुधार लाने और पंचायतों की सुविधा के अलावा यात्रा भत्ता का सरकारी खर्च कम करने के लिए उक्त कर्मचारियों की पंचायतें बदली गई हैं। 
    उन्होंने कहा कि हर माह जीआरएस व टीए के यात्रा भत्ते पर करीब 40 से 50 हजार रुपये खर्च हो रहे थे और कुछ पंचायत प्रधानों ने भी उनसे उक्त कर्मचारियों की पंचायतें बदलने संबंधी मांग की थी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष 21, जुलाई 2021 को एडीसी सिरमौर द्वारा दिए गए निर्देशों के मुताबिक तत्कालीन बीडीओ द्वारा उक्त कर्मचारियों के सर्कल अथवा पंचायतें नही बदली गई थी। जिसके चलते यह कदम उठाया गया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.