Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जज्बा, जुनून, लग्न, मेहनत और भाग्य के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा आर्थिक मदद मिले तब बेरोजगार युवा स्वरोजगार सृजन कर स्वाबलम्बी बन सकता हैं।
    सिरमौर

    जज्बा, जुनून, लग्न, मेहनत और भाग्य के साथ-साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी तथा आर्थिक मदद मिले तब बेरोजगार युवा स्वरोजगार सृजन कर स्वाबलम्बी बन सकता हैं।

    By Himachal VartaMay 22, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 22मई ( हिमाचल वार्ता न्यूज)वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए 18 से 45 वर्ष तक के पुरुषों तथा 18 से 50 वर्ष तक की महिलाओं के लिए अनेकों प्रोत्साहन योजनाऐं चलाई जा रही हैं। इसी दिशा में युवाओं में कौशल विकास तथा स्वरोजगार सृजन के अतिरिक्त उन्हें स्वाबलम्बी बनाने के लिए मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना क्रियान्वित की जा रही है। इस योजना के अर्न्तगत 1 करोड़ रूपये तक की मशीनरी तथा संयन्त्र में निवेश पर 25 प्रतिशत का निवेश उपदान जबकि महिलाओं के लिए 30 प्रतिशत और विधवा महिला को 35 प्रतिशत उपदान उपलब्ध करवाने का प्रावधान है।
    मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना के लाभार्थी 36 वर्षीय राकेश कुमार, पुत्र जैसी राम गांव हरीपुर पांवटा साहिब जिला सिरमौर, का कहना है कि उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण वह 12वीं तक ही शिक्षा ग्रहण कर पाये। उनका सपना था कि वह स्वरोजगार के साधन सृजित कर अपने परिवार के साथ बेहतर जीवन यापन कर सकें, लेकिन धन के अभाव की वजह से कोई भी व्यवसाय नहीं कर पा रहे थे। राकेश कुमार ने पारिवारिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए कई वर्षों तक एक निजी कम्पनी में कार्य किया, लेकिन कोरोना महामारी के कारण देश में लॉकडाउन लग गया जिससे कम्पनी ने उनका वेतन आधा कर दिया। बस यही समय था जब उन्होंने ठाना कि निजी कम्पनी में नौकरी न करके स्वयं का व्यवसाय शुरू करेगें।
    राकेश कुमार ने सरकारी योजनाओं के सम्बन्ध में जिला मुख्यालय नाहन के कार्यालयों में जाकर जानकारी इकट्ठी की। उन्हें जिला उद्योग केन्द्र नाहन से मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना की जानकारी मिली तथा इसके सम्बन्ध में उन्होंने सभी उौपचारिकताएं पूर्ण कर 22 लाख रुपये की कार्य योजना स्वीकृत करवाई तथा उन्हें इस योजना के तहत 6.25 लाख रुपये का उपदान मिला है। उन्होंने जिला सिरमौर के माजरा में राजवी साल्वेंट प्रा0 लिमिटेड नाम से अक्तूबर 2020 में कार्य आरम्भ किया तथा टॉयलेट क्लीनर, वाशिंग पाउडर, फिनाइल, डिशवाश तथा हैंडवाश इत्यादि उत्पाद निर्मित करने आरम्भ कियें। राकेश कुमार बताते हैं कि उनकी कंपनी में 10 से 12 बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया गया है। उनके उत्पाद उतराखण्ड, पांवटा साहिब, नाहन तथा स्थानीय स्तर पर घर-घर जाकर बेचे जा रहे हैं जिनसे उन्हें अच्छा मुनाफा हो रहा है। 
    महा-प्रबन्धक जिला उद्योग केन्द्र नाहन ज्ञान सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जिला सिरमौर में अब तक मुख्यमंत्री स्वाबलम्बन योजना के तहत 567 इकाईयों को स्थापित कर 19 करोड़ 59 लाख रूपये अनुदान के रूप में प्रदान किये गये हैं। वित वर्ष 2022-23 के लिए भी इस योजना में 315 लाभार्थियों को ऋृण प्रदान करने का लक्ष्य रखा गया है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.