Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सड़कों पर आवारा पशु छोड़ने वालों व पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाने वालों के विरूद्व होगी कार्रवाई – डीसी
    सिरमौर

    सड़कों पर आवारा पशु छोड़ने वालों व पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाने वालों के विरूद्व होगी कार्रवाई – डीसी

    By Himachal VartaMay 24, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 24 मई – ( हिमाचल वार्ता न्यूज)सिरमौर में पशुओं को सड़कों पर आवारा छोड़ने वाले लोगों के विरूद्व कार्रवाई की जाएगी और कोई पालतु पशु सड़क पर पकड़ा गया तो पशु पालकों को उसे जुर्माना देकर छुड़ाना होगा।
    यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज यहां पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण व माता बाला सुन्दरी गौशाला की त्रैमासिक बैठक समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। इस बैठक में जिला सिरमौर में आवारा कुत्तों व पशुओं की बढ़ती संख्या को कम करने व गौसदनों में पेश आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में विस्तार से चर्चा की गई।
    उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा पशुपालकों से बार-बार अपील करने पर भी सड़कों पर मवेशियों की कमी नहीं आ रही है, जिससे नाहन, पांवटा साहिब तथा कालाअंब आदि क्षेत्रों में यह समस्या आम हो गई है और इससेे सड़कों पर दुर्घटना की समस्या हमेशा बनी रहती है।
    उन्होंने पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सड़कों पर पशुओं के पाए जाने पर उनके मालिकों के विरुद्ध तथा जो मीट विक्रेता मुर्गे-मुर्गियों को क्रूरता पूर्वक उल्टा लटका कर लाते हैं उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि नाहन शहर में पालतू कुत्तों से खुले में शौच करवाने वाले मालिकों के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
    उपायुक्त ने कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन को शहर में पालतू कुत्तों को घुमाने के लिए एक जगह की पहचान करने और पशुपालन विभाग को दुर्घटना का शिकार हुए जानवरों के इलाज की सुविधा के लिए एक स्थान चयनित कर उपलब्ध करवाने के आदेश दिए।
    बैठक में माता बाला सुंदरी गौशाला की सालाना आय और व्यय पर भी चर्चा की गई। उन्होंने अधिकारियों को माता बाला सुंदरी गौशाला में वर्मी कंपोस्ट बनाने के निर्देश दिए ताकि अच्छी आय अर्जित किया जा सके। इस कार्य के लिए उन्होंने कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद नाहन को 50 से अधिक पिट्स माता बाला सुंदरी गौशाला को बनवाकर उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में गौशाला में सेवाएं दे रहे गौ सेवकों को अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि देने पर भी फैसला लिया गया।
    बैठक में उपमंडल दण्डाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, उपनिदेशक पशुपालन विभाग डॉ0 नीरू शबनम सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.