नाहन ( हिमाचल वार्ता न्यूज)डा. राजीव बिन्दल ने अपने सम्बोधन में कहा कि कहा कि हमारा लक्ष्य नाहन निर्वाचन क्षेत्र का संपूर्ण विकास और जनसेवा है। जनता की सेवा और विकास कार्यों के लिए हम अथक दिन-रात कार्य कर रहे हैं। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार और प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार के आशीर्वाद से शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐतिहासिक और अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की जा रही हैं।
डा. बिन्दल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर ने अपने हाल ही के सतीवाला प्रवास के दौरान नाहन निर्वाचन क्षेत्र के लिए कई ऐतिहासिक घोषणाएं की थी जो फलीभूत हो रही हैं। उन्होंने कहा कि कौलांवाला भूड़ के रीगड़वाला में नई प्राथमिक पाठशाला का शीघ्र उदघाटन किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने रिगड़वाला के लिए नई प्राथमिक पाठशाला खोलने की स्वीकृति प्रदान की है।
उन्होंने कहा कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला देवका, राजकीय माध्यमिक पाठशाला नलका और राजकीय माध्यमिक पाठशाला कोदेवाला को स्तरोन्नत कर उच्च विद्यालय का दर्जा प्रदान किया गया है। इसी प्रकार राजकीय उच्च विद्यालय बोहलियों, राजकीय उच्च विद्यालय जंगलाभूड़ और राजकीय उच्च विद्यालय टोकियों को वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल का दर्जा दिया गया है। इन सबकी कैबिनेट अप्रूवल हो गई है और शीघ्र ही इनकी नोटिफिकेशन जारी की जाएगी। एक बार में सात स्कूलों का अपग्रेड होना व नये स्कूल का खुलना यह केवल भाजपा सरकार में ही संभव हो सकता है।
डा. बिन्दल ने कहा कि नाहन विधानसभा क्षेत्र में स्कूलांे के नये भवनों के निर्माण के लिए 22 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है जबकि स्कूलों के भवनों की मुरम्मत के लिए 1 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है। उन्होंने कहा कि नाहन क्षेत्र में स्कूली विद्यार्थियों को खेलकूद के लिए सुविधा देने हेतु स्कूलांें में छोटे-छोटे खेल मैदान विकसित करने के लिए 50 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की गई है जबकि मुख्यमंत्री खेल मैदान के के तहत माजरा, बर्मापापड़ी और रामा स्कूलों में खेल मैदान विकसित करने के लिए 40 लाख रुपये स्वीकृत हुए हैं।
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडल अध्यक्ष प्रताप ठाकुर, मंडल महामंत्री मनीष चौहान, तपेन्द्र शर्मा के अलावा, बनकला पंचायत की प्रधान रजनी किटटी, पूर्व बीडीसी सदस्य स्नेह लता, पूर्व प्रधान ज्ञान चंद चौहान, पूर्व उप प्रधान सुभाष, बाबू राम शास्त्री, मेहर सिंह सैनी, राजकुमार सचिव ओबीसी मोर्चा, मनोज कुमार और श्यामादेवी वार्ड मेम्बर, करणवीर बीएलए, बूथ पालक काका राम, मंडल उपाध्यक्ष मलकीयत सिंह, मंडल उपाध्यक्ष सुशील शर्मा, मंडल सचिव वीरेन्द्र ठाकुर, युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक चौहान, महामंत्री राजीव, सतीवाला के प्रधान कमल शर्मा और क्षेत्र के गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
Breakng
- कैम्पस इंटरव्यू
- समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
- मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
- नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
- विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
- शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
Saturday, June 6
