Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»डाइट हॉल में दिखी गिरिपार की पारंपरिक संस्कृति की झलक , कलाकारों ने बटोरी तालियाँ
    सिरमौर

    डाइट हॉल में दिखी गिरिपार की पारंपरिक संस्कृति की झलक , कलाकारों ने बटोरी तालियाँ

    By Himachal VartaMay 25, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 25 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला में गत कई वर्षों से सांस्कृतिक गतिविधियों में अग्रणी समाजसेवी संस्था हिमजन मंच द्वारा जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन स्थित डाईट हॉल में धुडिय़ा खेलटू कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संगीत नाटक अकादमी नई दिल्ली के सौजन्य से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन के प्राचार्य डॉ. दिनेश भारद्वाज उपस्थित हुए।
    इस अवसर पर हिमजन मंच संस्था के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी ने संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात लोक गायक लायक राम देसाईक ने शिरगुल वंदना प्रस्तुत की। उसके बाद सिरमौरी लोक गीत गाकर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा लोक गायक लायक राम देसाइक ने जिला सिरमौर की पहाड़ी संस्कृति से जुड़े सिरमौरी लोक गीत प्रस्तुत किए।
     कार्यक्रम के दौरान डाइट नाहन के छात्रों द्वारा हाटी की नाटी का जबरदस्त प्रस्तुतीकरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि व आयोजन समिति के सदस्य भी मंच पर झूमने को मजबूर हो गए। कार्यक्रम के मध्य धुडिय़ा खेलटू नाट्य ने धुडिय़ा , धुड़ी देवी और छोटा भाई सुंदरु ने दर्शकों को खूब हंसाया। नाटक के बारे में कंवर सिंह नेगी ने बताया कि इस हास्य नाटिका में धुड़ी देवी, धुडिय़ा और सुंदरू की सांझी पत्नी होती है।
     उनकी बेटी पढ़ाई में होशियार है, जबकि दोनों भाई निकम्मे दिखाए गए हैं। हास्य नाटिका में बेटी की जबरन शादी करवा दी जाती है, परंतु ससुराल पक्ष उसकी पढ़ाई जारी रखते हैं तथा बेटी कालेज की प्रोफेसर बन जाती है। लोक नाट्य पहाड़ी नाटी पडुवा से संपन्न हुआ। इस अवसर पर लायक राम शर्मा, राजकुमार शर्मा, संतराम, डा. आईडी राही, डा. मनीष, दीपिका, फतेह पुंडीर के अलावा डाइट नाहन के प्रशिक्षु अध्यापक व स्थानीय स्कूल के छात्र भी मौजूद थे। 
    हिमालयन जनकल्याण एवं संस्कृति मंच के अध्यक्ष कंवर सिंह नेगी ने बताया कि हिमजन मंच संस्था कई वर्षों से सिरमौर जिला की लोक संस्कृति की विरासत को संजोकर रखे हुए है। उन्होंने कहा कि जिला सिरमौर के नाहन के अलावा पांवटा साहिब व सिरमौर के ग्रामीण क्षेत्रों में भी समय-समय पर सिरमौरी संस्कृति को जीवित रखने को लेकर लगातार प्रयास किए जाते हैं
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.