Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पांच दिनों से जलापूर्ति न होने पर राजगढ़ शहर में मची त्राहि त्राहि
    सिरमौर

    पांच दिनों से जलापूर्ति न होने पर राजगढ़ शहर में मची त्राहि त्राहि

    By Himachal VartaMay 25, 2022
    Facebook WhatsApp

    राजगढ़ 24 मई (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज़):- कंडा नाला में पाईप लाईन टूटने के कारण बीते पांच दिनों से राजगढ़ शहर में जलापूर्ति नहीं हो पा रही है जिससे चलते शहर में पानी के लिए लोगों में त्राहि त्राहि मची हुई है। शहर को जलापूर्ति करने वाली कंडा नाला पेयजल योजना जंग लगने से आए दिन जगह जगह पर टूट रही है। जिस कारण लोग पानी समस्या से जूझ रहे हैं

    सबसे अहम बात यह है कि राजगढ़ शहर में पानी उपलब्ध करवाने के लिए जल शक्ति विभाग के पास कोई वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं है। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2005 के दौरान राजगढ़ शहर के लिए कंडा नाला पेयजल योजना तैयार की गई थी। उस दौरान शहर की आबादी केवल अढाई हजार हुआ करती थी जोकि वर्तमान में बढ़कर छह हजार से ज्यादा हो चुकी है। वर्तमान में कंडा नाला पेयजल शहर में मानको के आधार पर पेयजल उपलब्ध करवाने में नाकाफी साबित हो रही है। 
    शहर के नागरिकों का यह भी आरोप है कि पानी का आबंटन सही तरीके से नहीं हो पाता है जिसका मुख्य कारण विभाग के कीमेन अथवा फीटरो का बीेते कई वर्षों से एक ही लाईन पर काम करना बताया जा रहा है। राजगढ़ शहर की पेयजल समस्या के स्थाई समाधान के लिए पूर्व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में छह करोड़ की पैरवी खडड उठाऊ पेयजल योजना स्वीकृत की गई थी। 
    जोकि वन विभाग से एफसीए की स्वीकृति न मिलने के कारण बीते छः वर्षों से अधर में लटकी है। इस योजना की आधारशिला वर्ष 2015 के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा रखी गई थी। वर्ष 2017 में भाजपा की सरकार बनने पर यह योजना खटाई में पड़ गई। विभागीय सूत्रों के अनुसार करीब छह वर्ष पूर्व  एफसीए का केस  तैयार करके सरकार को भेजा गया  है परंतु आजतक एफसीए की मंजूरी नहीं मिल पाई है।
    यही नहीं पच्छाद के उप चुनाव के दौरान राजगढ़ में  जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ने सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा था कि राजगढ़ शहर के लिए जल जीवन मिशन के तहत 25 करोड़ की योजना तैयार की गई है जिसमें राजगढ़ शहर के अतिरिक्त साथ लगती 13 पंचायतें शामिल की गई है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 25 करोड़ की यह योजना भी फाईलों में दफन  हो चुकी है।
    सहायक अभियंता जेएसवी राजगढ़ बीके कौंडल ने बताया कि बारिश के कारण कंडा नाला में पाईपें टूट गई थी जिनकी मुरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है और शीघ्र ही शहर में जलापूर्ति बहाल कर दी जाएगी। बताया कि कंडा नाला पेय जल योजना की जंग लगी पाईपों को चरणबद्ध तरीकके से बदला जा रहा है। इसके अतिरिक्त पैरवी खडड उठाऊ पेयजल योजना की अभी तक एफसीए स्वीकृति नहीं है जिस कारण निर्माण कार्य बंद पड़ा है
    ।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.