Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्रधानमंत्री के शिमला कार्यक्रम के साथ नाहन के एसएफडीए हॉल और के.वी.के पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की 13 योजनाओं के लगभग 300 लाभार्थी लेंगे भाग
    सिरमौर

    प्रधानमंत्री के शिमला कार्यक्रम के साथ नाहन के एसएफडीए हॉल और के.वी.के पर भी आयोजित होंगे कार्यक्रम कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की 13 योजनाओं के लगभग 300 लाभार्थी लेंगे भाग

    By Himachal VartaMay 27, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 27 मई – ( हिमाचल वार्ता न्यूज)प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 31 मई 2022 को शिमला कार्यक्रम के साथ-साथ जिला मुख्यालय के एसएफडीए हॉल और कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुंआ में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जानकारी आज यहां उपायुक्त राम कुमार गौतम ने बचत भवन के सभागार में प्रधानमंत्री के 31 मई के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों के लिए आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उपायुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम में केन्द्र सरकार की 13 योजनाओं  के लगभग 300 लाभार्थी भाग लेंगे। उन्होंने अधिकारियों को लाभार्थियों को लाने-ले जाने व खाने-पीने की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि शिमला से कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दूरदर्शन सहित अन्य टीवी चैनलों तथा यू-टयूब व एनआईसी के माध्यम से किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधानमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 11वीं किश्त भी लाभार्थी किसानों को जारी की जाएगी।
    उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13 योजनाओं, जिसमें प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण व शहरी), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण व शहरी), जल जीवन मिशन तथा अमरुत, प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना, वन नेशन वन राशन कार्ड, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना, आयुष्मान भारत हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर व प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शामिल हैं, के लाभार्थियों से शिमला कार्यक्रम में तथा अन्य जिलों में लाभार्थियों से वर्चुअल संवाद करेंगे।
    उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों के अतिरिक्त, इस कार्यक्रम में मंत्री, सांसद, विधायक, अध्यक्ष जिला परिषद, अध्यक्ष नगर परिषद, स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार, जिला के प्रतिष्ठित नागरिक व अधिकारियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।
    उन्होंने बताया कि 31 मई का कार्यक्रम दो भाग में बांटा गया है जोकि प्रातः 9ः45 पर शुरू होगा। पहले भाग में जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्यातिथि विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे जिसके बाद दूसरे भाग के तहत 10ः55 बजे जिला स्तरीय कार्यक्रम शिमला कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ जाएगा और फिर प्रधानमंत्री विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।
    उपायुक्त ने सभी विभागों से मिलकर कार्य करने का आह्वान किया ताकि इस कार्यक्रम को सफल बनाया जा सके।
    बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बबीता राणा के अतिरिक्त उपमण्डल दण्डाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.