Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सिरमौर के 77780 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतंर्गत जारी किए 1 अरब 27 करोड़ से अधिक राशि – राम कुमार गौतम
    सिरमौर

    सिरमौर के 77780 किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अतंर्गत जारी किए 1 अरब 27 करोड़ से अधिक राशि – राम कुमार गौतम

    By Himachal VartaMay 27, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 27 मई  ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- सिरमौर जिला में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अर्न्तगत 77780 लाभार्थियों किसानो को 1 अरब 27 करोड़ से अधिक की राशि 10 किश्तो में जारी किए जा चुके है। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने दी।
    उन्हांेने बताया की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना एक केंद्रीय क्षेत्रक योजना है जिसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 24 फरवरी, 2019 को लघु एवं सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को प्रतिवर्ष 6,000 रुपए की दर से प्रत्यक्ष आय सहायता उपलब्ध कराई जाती है। यह आय सहायता 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में लाभान्वित किसानों के बैंक खातों में प्रत्यक्ष रूप से हस्तांतरित की जाती है, ताकि संपूर्ण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा सके। आरंभ में यह योजना केवल लघु एवं सीमांत किसानों (2 हेक्टेयर से कम जोत वाले) के लिए ही शुरू की गई थी, किंतु 31 मई, 2019 को कैबिनेट द्वारा लिए गए निर्णय के उपरांत यह योजना देश भर के सभी किसानों हेतु लागू कर दी गई।
    उन्होनें तहसीलवार जानकारी देते हुए बताया की जिला की ददाहु तहसील में 3271 किसानों, कमरउ के 4855, नाहन 8425, नारग 4765, हरिपुरधार 898, नौहराधार 4669, पच्छाद 6398, पांवटा साहिब 18764, राजगढ 7831, रेणुका-संगडाह 6774, रोहनाट 2580 तथा शिलाई में 7375 किसान प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना के तहत लाभान्वित हुए हैं।
    उन्होंने बताया की इस योजना का प्राथमिक उद्देश्य देश के लघु एवं सीमांत किसानों को प्रत्यक्ष आय संबंधी सहायता प्रदान करना है। यह योजना लघु एवं सीमांत किसानों को उनकी निवेश एवं अन्य जरूरतों को पूरा करने के लिए आय का एक निश्चित माध्यम प्रदान करती है। योजना के माध्यम से लघु एवं सीमांत किसानों को साहूकारों तथा अनौपचारिक ऋणदाता के चंगुल से बचाने का प्रयास है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.