Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एक स्कूल ऐसा जहां दो कमरों में चलती है पांच कक्षाएं , खुले आसमान तले पढ़ने को मजबूर सुनोग के छात्र।
    सिरमौर

    एक स्कूल ऐसा जहां दो कमरों में चलती है पांच कक्षाएं , खुले आसमान तले पढ़ने को मजबूर सुनोग के छात्र।

    By Himachal VartaMay 29, 2022
    Facebook WhatsApp
    पांवटा साहिब29 मई (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- पावटा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी आम जनमानस के मुद्दों को उठाने का लगातार प्रयास कर रही है और प्रदेश सरकार की नाकामियों लोगों के सामने रख रही है कि किस तरह से प्रदेश सरकार के राज में लोग परेशान झेल रहे हैं। प्रेस को जारी बयान में भंगानी जॉन के कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान ने कहा कि प्रदेश के मुखिया सीएम जयराम ठाकुर शिक्षा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं।
    हाल ही में दौरे में सिरमौर प्रवास के दौरान उन्होंने  स्कूलों को अपडेट करने की बातें कही थी पर सच्चाई तो यह है कि आज भी स्कूलों में सुविधाओं का अभाव है। छात्र खुले आसमान के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर है। उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब विधानसभा के आंज भोज क्षेत्र के राजकीय उच्च विद्यालय  सुनाेग में आज भी छात्रों के बैठने की उचित व्यवस्था नहीं है।
    विद्यालय में 6 से 10वीं तक पांच कक्षाएं चल रही है , लेकिन बैठने के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। विद्यालय में पांच कक्षाएं चलाने के लिए पांच कमरों की जरूरत रहती है लेकिन अभी मात्र दो कमरों में ही कक्षाएं चल रही है। जब मौसम साफ रहता है तो छात्र बाहर खुले मैदान में तपती धूप में बैठकर पढ़ाई करते है। 
    जब मौसम खराब रहता है तो एक ही कमरे में दो कक्षाएं चलती है इसका मतलब दो कमरों में चार कक्षाएं चल रही है और एक कक्षा  मुख्याध्यापक के कमरे में चलती है। ग्रामीण इलाकों में शिक्षा व्यवस्था के ये हालत जाहिर करते है कि प्रदेश सरकार शिक्षा की ओर बिलकुल भी ध्यान नहीं दे रही है और इसी वजह से ग्रामीण क्षेत्र से लोग शहरों में अपने बच्चों को निजी स्कूलों  में पढ़ाने के लिए मजबूर है। 
    प्रदेश की भाजपा सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को पूरी तरह से चौपट कर दिया है। वर्ष 2019 में अंबोया में हुए जनमंच मे भी स्थानीय लोगों ने विधानसभा उपाध्यक्ष हंसराज  के समक्ष यह समस्या रखी लेकिन सिवाए झूठे आश्वासन के कुछ प्राप्त न हुआ। हालांकि पांवटा साहिब विधानसभा से सरकार में ऊर्जा मंत्री प्रतिनिधित्व कर रहे है वह भी अपने क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को सही करने में नाकाम साबित हुए है। 

    इसी तरह से कई स्कूल  भवनों में इसी तरह की संचालन व्यवस्था देखने को मिल रही है।स्कूल में बच्चों के शौचालय और पीने के पानी की उचित व्यवस्था नहीं है।

     

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.