Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»शिक्षा खंड नारग के अधीन पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के लिए आवेदन कर चुके आवेदक 3 जून तक जमा करवाएं प्रमाणपत्र
    सिरमौर

    शिक्षा खंड नारग के अधीन पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्कर के लिए आवेदन कर चुके आवेदक 3 जून तक जमा करवाएं प्रमाणपत्र

    By Himachal VartaMay 29, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 29 मई – ( हिमाचल वार्ता न्यूज)शिक्षा खंड नारंग के अधीनस्थ प्राथमिक पाठशालाओं और माध्यमिक पाठशालाओं (एकल) में जिन प्रार्थियों ने पार्ट टाइम मल्टी टास्क वर्करों के लिए आवेदन किया है, वह 03 जून 2022 तक अपने प्रमाण पत्र खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी नारग के कार्यालय में सायं 05:00 बजे तक जमा करवाना सुनिश्चहित करें।
    यह जानकारी शिक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने देते हए बताया कि शिक्षा खंड नारग में प्रार्थियों के प्रमाण पत्रों का सत्यापन खंड प्रारम्भिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में दिनांक 09 जून से 10 जून 2022 होने निश्चित हुए है, जिसमें एस.डी.एम. पच्छाद की अध्यक्षता में कमेटी द्वारा प्रमाण पत्रों का सत्यापन किया जायेगा। अतः सभी प्रार्थी अपने मूल प्रमाण पत्र सहित सम्बंधित स्कूलों की सूचि व् तिथि के अनुसार खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में प्रातः 10:00 तक अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करे।
    उन्होंने बताया कि 09 जून को राजकीय प्राथमिक पाठशाला पाजे की ढाल, चेवला बकानाग, भड़ेजी, लाना चाबियुल, बसाहाँ, लाना मियुंटा, चनाहालग, जेहर, सरोल, बशेच, गदोल, कांगार बनोना, करेंजी, बांदो बराडन, मरयोग, कोटला पंजोला, दिलमन, महलोग, शोगी छकडावग, रिवाडला, मल्होटी, लाल टिक्कर, दबाड़ा, नारग और नोहरा के लिए आवेदकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा। इसी प्रकार 10 जून को राजकीय प्राथमिक पाठशाला शाडिया, शोटी, चाकला दीद, मोहर, सरसू, वासनी, भोड़ी, कथेला भरागडी तथा राजकीय माध्यमिक पाठशाला भड़ेजी, नोहरा, कालाघाट, चाकला दीद, चब्योगा मजहर, लाना मियून, लाना चाबियुल, जब्याना, सरोल, ग़ढासर, शीनाघाट, शोगी छकडावग और लाना मचेर के आवेदकों के प्रमाणपत्रों का सत्यापन होगा।
    उन्होंने बताया कि आवेदकों को आय प्रमाण पत्र तहसीलदार/नायब तहसीलदार द्वारा जारी किया गया हो और जिन प्रार्थियों के परिवार ने स्कूल को भूमि दान की हो एक शपथ पत्र जमा करवाए जिसमे लिखा हो कि दान कर्ता के परिवार के किसी भी सदस्य ने सरकारी सेवा या अन्य किसी प्रकार का शिक्षा विभाग से कोई लाभ नहीं लिया है और यह भी लिखा हो कि प्रार्थी जिस स्कूल के लिए आवेदन किया है जमीन भी उसी स्कूल को दान की गई है। इसी प्रकार जिन प्रार्थियों ने दिव्यांग श्रेणी से आवेदन किया है वे अपना नवीन अपंगता प्रमाण पत्र मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी किया गया हो साथ लाये। इसके अतिरिक्त, जिन प्रार्थियों के कोई अन्य प्रमाण पत्र आवेदन के साथ सलंगन करना रह गया हो उसे भी जमा करवा दें।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.