Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत सरकार अनाथ बच्चों को हर संभव सहायता करवाएगी मुहैया – डॉ0 राजीव बिंदल
    सिरमौर

    पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत सरकार अनाथ बच्चों को हर संभव सहायता करवाएगी मुहैया – डॉ0 राजीव बिंदल

    By Himachal VartaMay 30, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 30 मई – ( हिमाचलवार्ता न्यूज)जिला सिरमौर में कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को सरकार द्वारा प्रधानमंत्री पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत हर संभव सहायता मुहैया करवाएगी। यह जानकारी आज यहां विधायक नाहन एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ0 राजीव बिंदल ने केंद्र सरकार के सेवा के 8 साल पूर्ण होने पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश सुनने के बाद दी।
    पुलिस मुख्यालय नाहन के सम्मेलन कक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग सिरमौर द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में दिल्ली से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को दिखाया गया जिसके बाद जिला सिरमौर में कोरोना काल के दौरान अनाथ हुए बच्चों को डॉ राजीव बिंदल ने पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत स्नेह पत्र, 5 लाख तक का स्वास्थ्य बीमा आयुष्मान कार्ड व 10 लाख की एफडी दी।
    इस अवसर पर डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सहारा देने के लिए सरकार का एक प्रयास है जिसके तहत इन बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और संपूर्ण विकास के लिए पीएम केयर्स योजना अभिभावक की तरह अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। सरकार का प्रयास है कि इन बच्चों का सर्वांगीण विकास हो, जिसके लिए हर जिले के उपायुक्त को इनका संरक्षक बनाया गया है।
    उन्होंने बताया कि इस योजना के अंतर्गत बच्चों को शिक्षा सुविधा के साथ-साथ फंड की सुविधाएं भी उपलब्ध करवाई जाएंगी। 10 वर्ष तक बच्चे को निकटतम केंद्रीय विद्यालय या एक निजी स्कूल में डे-स्कॉलर के रूप में प्रवेश दिया जाएगा। अगर बच्चे को किसी निजी स्कूल में भर्ती कराया जाता है तो शिक्षा के अधिकार के मानदंडों के अनुसार फीस पीएम केयर्स से दी जाएगी। स्कूल वर्दी, पाठ्यपुस्तकों और नोटबुक पर खर्च के लिए भी पीएम केयर्स से भुगतान किया जाएगा। ऐसे बच्चे, जिनकी आयु 18 वर्ष है, उन्हें स्कॉलरशिप प्रदान की जाएगी व उनके 23 वर्ष के होने के बाद पीएम केयर्स से प्रति बच्चे को 10 लाख का फंड मुहैया करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त, अनाथ बच्चों को आगे की शिक्षा प्राप्त करने के लिए लोन की सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके साथ-साथ इन बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपए तक का स्वास्थ्य बीमा भी उपलब्ध करवाया जाएगा जिसका प्रीमियम सरकार वहन करेगी।
    इस अवसर पर उपायुक्त सिरमौर ने बताया कि कोरोना काल के दौरान जिला में 2 बच्चे अनाथ हुए हैं, जिनकी पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके अतिरिक्त जिला में 97 ऐसे बच्चे हैं जिनके माता व पिता में से एक की मृत्यु कोरोना काल के दौरान हुई है। उन्होंने बताया कि जिन बच्चों के पिता की मृत्यु कोरोना काल में हुई है, उन बच्चों की माताओं को मदर टेरेसा असहाय मातृ संबल योजना के अंतर्गत सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी।
    इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल, जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग सुनील शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.