Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    • आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Wednesday, September 2
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»गरीब कल्याण सम्मेलन में सिरमौर की श्यामा देवी ने किया प्रधानमंत्री से सीधा संवाद
    सिरमौर

    गरीब कल्याण सम्मेलन में सिरमौर की श्यामा देवी ने किया प्रधानमंत्री से सीधा संवाद

    By Himachal VartaMay 31, 2022
    Facebook WhatsApp
    नाहन 31 मई – ( हिमाचलवार्ता न्यूज) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज शिमला में आयोजित राष्ट्रीय स्तरीय गरीब कल्याण सम्मेलन के दौरान जिला सिरमौर के संगडाह विकास खण्ड की ग्राम पंचायत दिवडी खंड़ाह की श्यामा देवी, जोकि केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की लाभार्थी हैं, से सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने विभिन्न राज्यों के लाभार्थियों से विडियो कॉनफ्रेंसिंग से संवाद के किया और इस दौरान उन्होंने शिमला कार्यक्रम में उपस्थित सिरमौर जिला की श्यामा देवी से भी बात की और उनका अनुभव जाना तथा विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने के बाद उनके जीवन में आए सकारात्मक बदलाव के बारे भी चर्चा की। श्यामा देवी ने विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए प्रधानमंत्री तथा सरकार का धन्यवाद भी किया।
    कार्यक्रम के साथ प्रदेश के सभी जिला में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसके तहत नाहन के एसएफडीए हॉल और कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में यह कार्यक्रम बड़ी एलईडी स्क्रीन पर देखा गया। एसएफडीए हॉल में बतौर मुख्यातिथि उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम और कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में अतिरिक्त उपायुक्त मनेश कुमार उपस्थित रहे।
    उपायुक्त ने कहा कि श्यामा देवी ने प्रधानमंत्री से सीधे तौर पर संवाद किया और पूरे आत्मविश्वास के साथ उनके सवालों का जवाब दिया जिसे पूरे देश की जनता ने सुना जोकि जिला सिरमौर के लिए गर्व की बात है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए श्यामा देवी को बधाई दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का हिस्सा बनने के लिए लगभग 500 लाभार्थी एसएफडीए हॉल में तथा लगभग 200 लाभार्थी कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में एकत्रित हुए।
    उन्होंने बताया कि आज प्रधानमंत्री ने शिमला से केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया जिनमें प्रधान मंत्री आवास योजना (ग्रामीण और शहरी), प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधान मंत्री उज्ज्वला योजना, पोषण अभियान, प्रधान मंत्री मातृ वंदना योजना, स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण और शहरी), जल जीवन मिशन और अमृत, प्रधान मंत्री स्वनिधी योजना, एक राष्ट्र एक राशन कार्ड, प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्ना योजना, आयुष्मान भारत पीएम जन आरोग्य योजना तथा आयुष्मान भारत स्वास्थ्य और कल्याण केंद्र, प्रधान मंत्री मुद्रा योजना शामिल हैं।
    उपायुक्त ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त किसानों को जारी की जिसके तहत 15 करोड़ रुपए की राशि से जिला के लगभग 77000 किसान लाभान्वित हुए।
    कार्यक्रम के दौरान केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं पर आधारित लघु फिलमें भी प्रर्दशित की गई।
    इस अवसर पर नाहन के एसएफडीए हॉल में पुलिस अधिक्षक सिरमौर ओमापति जमवाल, उपमण्डल दण्डाधिकारी नाहन रजनेश कुमार, पूर्व विधायक रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र रूप सिंह तथा कृषि विज्ञान केन्द्र धौलाकुआं में उपमण्डल दण्डाधिकारी पांवटा साहिब विवेक महाजन सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
    • श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
    • सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
    • उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
    • मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.