Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»अतिरिक्त उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र धौलकुआं का किया औचक निरीक्षण।
    सिरमौर

    अतिरिक्त उपायुक्त ने कृषि विज्ञान केंद्र धौलकुआं का किया औचक निरीक्षण।

    By Himachal VartaJune 1, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 01 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- अतिरिक्त उपायुक्त जिला सिरमौर मनेश कुमार ने उपमंडलाधिकारी पाँवटा साहिब विवेक महाजन के साथ कृषि विज्ञान केंद्र धौलकुआं का नीरिक्षण किया। कृषि विज्ञान केंद्र धौलकुआं के प्रदर्शनी फार्म में उन्नत चारा फसल तथा भारत सरकार द्वारा स्थापित आधुनिक एवं स्वचालित मौसम  वेदशाला, तथा सम्बंधित कृषि वैज्ञानिकों से वेदशाला परिचालन के सम्बंध में चर्चा की।

    कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक व कार्यक्रम समन्वयक डॉ पंकज मित्तल ने बताया कि इस तरह के प्रदर्शनी प्लांट किसानो के खेतों में भी निशुल्क लगाये  गये है, ताकि नवीनतम कृषि तकनीकों का किसानों को अधिक से अधिक लाभ प्राप्त हो सके I

    इसके अतिरिक्त डॉ भीम पारीक, विषयवाद विशेषज्ञ, मौसम विज्ञान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वेदशाला से सिरमौर के किसानों को मौसम की सटीक जानकारी उपलब्ध करवायी जाती है, जोकि किसानों को कृषि क्षेत्र में बहुत लाभकारी सिद्ध हो रही है I

    उन्होंने यह भी बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र धौलकुआं द्वारा सप्ताह में दो बार मंगलवार व शुक्रवार को कृषि आधारित मौसम की पूर्वानुमान जानकारी ज़िला सिरमौर के किसानो को विभिन्न माध्यमों से भी प्रेषित की जाती है जिससे ज़िला के किसान भरपूर लाभ प्राप्त कर रहे हैI

    इस दौरान उपनिदेशक कृषि डॉ राजेंद्र सिंह ठाकुर, कृषि विज्ञान केंद्र के अन्य वैज्ञानिक श्रीमती संगीता अत्री, डा० सौरव शर्मा, डा० शिवाली, श्री महिमा सिंह व अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.