नाहन 01 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज)- जिला सिरमौर में राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के गोदाम नाहन, सराहां, ददाहू शिलाई, हरिपुरधार और नोहराधार से उचित मूल्य की दुकानों तक एपीएल व एनएफएसए के अंतर्गत आवंटित आवश्यक वस्तुओं के ढुलान कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित की जा रही है। यह जानकारी जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नरेश धीमान ने दी।
उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए निविदाएं 28 जून 2022 के दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित की जा रही है। उसी दिन शाम 3 बजे उपायुक्त कार्यालय में निविदाएं खोली जाएगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक निविदादाता निर्धारित प्रपत्र पर परिवहन कार्य के लिए 500 रुपये प्रति फॉर्म की अदायगी करके कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस पर आकर 27 जून दोपहर 4 बजे तक प्राप्त किया जा सकता है। निविदाता द्वारा फोटोस्टेट किया हुआ प्रपत्र मान्य नहीं होगा।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2