पांवटा साहिब 01 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- सिरमौर जिला के पाांवटा साहिब तहसील के ग्राम पंचायत कोटडी व्यास के राजकीय उच्च विद्यालय कोटडी ब्यास में ब्लॉक लेवल योग ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें करीब एक दर्जन टीमों ने भाग लिया।
लड़कों के वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय कोटडी व्यास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया वही जीएमएस महत ने द्वितीय स्थान हासिल किया और डिवाइन विजडम कोटडी माजरा स्कूल ले तृतीय स्थान प्राप्त किया गर्ल्स वर्ग में महत स्कूल प्रथम कोटडी व्यास स्कूल द्वितीय ब डिवाइन विजडम माजरा स्कूल तृतीय स्थान पर रहे।
इस उपलक्ष पर सुबह ओपनिंग सेरिमनी में बीडीसी मेंबर श्रीमती शशिबाला चीफ गेस्ट वह प्रधान श्री अनिल कुमार गेस्ट ऑफ ऑनर ने बच्चों को योग को अपने जीवन में हमेशा करने के लिए व प्रचार प्रसार करने के लिए आशीर्वाद दिया बच्चों की रिफ्रेशमेंट के लिए अपनी निधि से हेल्प भी की।
क्लोजिंग सेरेमनी चीफ गेस्ट अनिल सैनी जी समाजसेवी,नीरज गोयल जी एम डी डिवाइस स्कूल माजरा, गेस्ट ऑफ ऑनर श्री सुरेश कुमार प्रधान ग्राम पंचायत ब्यास,स्पेशल गेस्ट अशोक कुमार जी मनोनीत पार्षद एमसी पोंटा साहिब स्पेशल गेस्ट श्री राजेश कुमार सूबेदार रिटायर स्पेशल गेस्ट एसएमसी अध्यक्ष मान सिंह एसएमसी अध्यक्ष विद्या देवी वार्ड मेंबर,सतीश कुमार एस एम सी के सदस्य धर्मपाल, बबली देवी व सुमन देवी हेड मास्टर सर्वजीत कौर व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस उपलक्ष पर अनिल सैनी स्कूल के लिए सीसीटीवी कैमरे देने की घोषणा की साथ ही ₹11000 देने की भी घोषणा की जोकि स्कूल और बच्चों के वेलफेयर में लग सके बीडीसी मेंबर 2 सोलर लाइट स्कूल में अंधेरा दूर करने के लिए प्रदान की घोषणा की।
