Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Sunday, October 18
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»मंडी»चाकू से गला रेतकर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या जंगल से दबोचा अपराधी।
    मंडी

    चाकू से गला रेतकर बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या जंगल से दबोचा अपराधी।

    By Himachal VartaJune 1, 2022
    Facebook WhatsApp

    मंडी (हिमाचल वार्ता न्यूज): – प्रदेश के मंडी जिले के पंडोह क्षेत्र के गड़ानाला में मंगलवार देर रात मानसिक रोगी 19 साल के युवक ने चाकू से गला रेतकर एक बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या कर दी है। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को पास के जंगल में धर दबोचा। आरोपी युवक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।  बुधवार को मंडी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों सौंप दिया गया है। एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि मृतक की पहचान 65 वर्षीय गुरसाई निवासी चंडेह के रूप में हुई है। हत्या आरोपी युवक की पहचान करण निवासी सवारधार डाकघर पंडोह के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल से चाकू भी कब्जे में लिया है। पुलिस के अनुसार गुरसाई मजदूरी और लोहारी का काम भी करता था

    लम्बे अरसे से करण (हत्यारोपी) की जमीन पर रह रहा था। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया है कि करण को मानसिक रोग है। वह लंबे समय से दवाएं का सेवन भी कर रहा था। नशे का आदी भी बताया जा रहा है। कारण वह हिंसक हो जाता था। सूचना के अनुसार देर रात जब वारदात हुई तो दोनों सवारधार की ओर जा रहे थे। अचानक एक घर के बाहर करण ने बुजुर्ग का चाकू से बुरी तरह गला रेत दिया। चीख सुनकर घर के लोग जग गए और बाहर आए तो देखा की करण वहां से भाग रहा था और बुजुर्ग खून से लथपथ जमीन पर गिरा था। सूचना पंडोह चौकी को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और साथ के जंगल में करण को दबोच लिया। एसपी ने कहा कि हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.