शिलाई 02 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) : -नेशनल हाईवे 707 का चौड़ीकरण का कार्य प्रगति पर है जिसके चलते बीच-बीच में लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। साईड नंबर चार पर जाम्बली मिनस के बीच कार्य करते समय भूस्खलन हो गया जिसके कारण हाईवे अवरुद्ध हो गया है। हालांकि कंपनी की ओर से हाईवे को खोलने का कार्य प्रगति पर किया जा रहा है लेकिन बार-बार भूस्खलन होने के कारण समय लग रहा है। जिसके चलते कंपनी ने प्रशासन को भी सूचित किया है। सूचना के बाद एसडीएम शिलाई सुरेश कुमार ने जल्द मार्ग बहाल करने के आदेश जारी किए हैं। लेकिन उन्होंने बताया कि जब तक मार्ग पूरी तरह बहाल व सुरक्षित न हो तब तक वाहनों की आवाजाही वाया रोनहाट ,रवाणा होकर की जाएगी।
एसडीएम सुरेश कुमार सिंघा ने बताया कि हाइवे को खुलवाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लोगों को परेशानी न हो, और सुरक्षा की दृष्टि से वाहनों को वाया रोनहाट- रवाना होकर भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हाइवे को बहाल कर दिया जाएगा।