Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    • शिलाई विधानसभा क्षेत्र के संस्थानों से खिलवाड़ बंद करे सुक्खू सरकार : बलदेव तोमर
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»जयराम सरकार में शिलाई का हेलीपैड बना जलशक्ति विभाग का स्टोर
    सिरमौर

    जयराम सरकार में शिलाई का हेलीपैड बना जलशक्ति विभाग का स्टोर

    By Himachal VartaJune 2, 2022
    Facebook WhatsApp

    शिलाई  02  जून (एसपी जैरथ)( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- प्रदेश की जयराम सरकार ठेकेदारों पर मेहरबान होती नजर आ रही है। मेहरबानी की इंतिहा भी ऐसी है कि शिलाई के हेलीपैड को आईपीएच की पाइपों का स्टोर बना दिया गया है। यही नहीं, हैरान कर देने वाला विषय यह है कि मुख्य हेलीपैड की जगह शिलाई डिग्री कॉलेज के कैंपस में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग करवाई जाती है। यहां यह भी जानना जरूरी है कि कॉलेज कैंपस में केवल छोटा चौपर ही लैंड हो सकता है बड़ा नहीं।

    ऐसे में सवाल यह उठता है कि किसी बड़ी आपदा अथवा मुख्यमंत्री के बड़े चौपर को यदि आपातकालीन लैंडिंग करवानी पड़ जाए तो क्या होगा। मजेदार बात तो यह है कि कॉलेज प्रबंधन के द्वारा कॉलेज कैंपस में हेलीकॉप्टर की लैंडिंग पर आपत्ति भी दर्ज की गई थी। बावजूद इसके प्रभावशाली नेता के द्वारा बाकायदा एविएशन की टीम बुलाकर कॉलेज कैंपस की लैंडिंग को एविएशन की ओर से क्लीन चिट दिलवाई गई।

    सवाल तो यह उठता है कि जब पहले से लाखों रुपए खर्च कर हेलीपैड बनवाया गया था तो ऐसे में किसके इशारे पर पानी की पाइप भारी मात्रा में हेलीपैड पर उतारी गई। गौरतलब हो कि बड़ा व मुख्य हेलीपैड नाया रोड पर बनाया गया है। जिस पर पाइप स्टोर की गई है। हालांकि, इस विधानसभा क्षेत्र में अन्य जगह पर भी हेलीपैड बनाए गए हैं मगर सवाल तो यह उठता है कि जो जगह हेलीपैड के लिए बनाई गई थी उसका दुरुपयोग क्यों किया गया।

    सूत्रों के मुताबिक, जानकारी तो यह भी है कि कॉलेज के समीप ही एक बड़े हेलीपैड हेतु जमीन चयन की गई है। फिलहाल छोटा चौपर कॉलेज कैंपस में ही उतारा जाता है। ऐसे में साफ जाहिर हो जाता है कि मुख्य हेलीपैड को आईपीएच का स्टोर बनाकर अब दूसरा हेलीपैड बनाया जाएगा।

    उधर, एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा का कहना है कि जिस जगह पाइप रखी गई हैं वह मेरे कार्यकाल से पहले से रखी गई है। फिलहाल हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कॉलेज कैंपस में करवाई जाती है। वही उपायुक्त जिला सिरमौर आरके गौतम का कहना है कि उन्होंने इस संदर्भ में एसडीएम को जानकारी लेने के लिए कहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    • नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड नंबर सात में मिला घायल बाघ
    • विश्व पर्यावरण दिवस पर डीएवी पब्लिक स्कूल राजगढ़ के विद्यार्थियों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.