Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»20 सालों के बाद रिवाइज हो रहा है नाहन का विकास प्लान।
    सिरमौर

    20 सालों के बाद रिवाइज हो रहा है नाहन का विकास प्लान।

    By Himachal VartaJune 2, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन02जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)रिवाइज सर्वे में शहर में घरों की स्थिति, पार्किंग, सीवरेज व्यवस्था आदि को शामिल किया जा रहा है। तो वही शहर में किस तरह का ट्रैफिक दबाव है इसको लेकर भी सर्वे किया जा रहा है। बताना जरूरी है कि किसी भी शहर के डिवेलपमेंट प्लान के लिए दो तरह का सर्वे किया जाता है। जिसमें एक प्राइमरी व दूसरा सेकेंडरी सर्वे होता है। प्राइमरी सर्वे में हाउसहोल्ड तथा ट्रैफिक वॉल्यूम व पार्किंग आदि को शामिल किया जाता है। टीसीपी नाहन के अधिकारियों की टीम के द्वारा यशवंत बिहार के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग-907 से नाहन की ओर आने जाने वाले ट्रैफिक का सर्वे किया गया।

    4 दिनों तक किए जाने वाले इस ट्रैफिक सर्वे में स्कूल व ऑफिशियल टाइम में कितना ट्रैफिक दबाव रहता है इसको विशेषकर डाटा में शामिल किया जा रहा है। यहां यह भी बताना जरूरी है कि करीब 1 सप्ताह पहले टाउन एंड कंट्री प्लानिंग जिला सिरमौर के द्वारा हाउसहोल्ड सर्वे पूरा कर लिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हाउसहोल्ड के लिए नाहन शहर की रेंडम सेंपलिंग की गई है। ट्रैफिक सर्वे पूरा हो जाने के बाद हाउसहोल्ड सर्वे को शामिल कर इसका एनालाइज किया जाएगा। किए गए सर्वे को एनालाइज करने के बाद ही इसका डाटा भविष्य की विकासात्मक योजनाओं के लिए सरकार को प्रेषित कर दिया जाएगा।

    यहां यह भी बताना जरूरी है कि सरकार को एनालाइज डाटा भेजने से पहले विभाग के द्वारा पब्लिक नोटिस और उन पर आपत्तियों के जवाब के बाद ही एनालाइज रिपोर्ट तैयार की जाती है। जानकारी तो यह भी है कि नाहन शहर में बहुत से ऐसे निर्माण है जिनमें सेट बैक नहीं छोड़े गए हैं। शहर के अधिकतर नक्शे नगर परिषद के द्वारा पास किए गए हैं। मगर अब नए सर्वेक्षण के बाद सरकार नगर नियोजन के लिए संशोधित व्यवस्थाएं भी लागू कर सकती है। जिसके तहत प्रत्येक नागरिक को सरकार द्वारा दी जाने वाली बिजली, पानी आदि की व्यवस्थाएं व्यवस्थित तौर पर मिल सके।

    गौरतलब हो कि नाहन शहर एक ऐतिहासिक शहर है। शहर की कनेक्टिविटी एनएच-207 तथा एनएच-07 सहित एनएच-72 से है। मगर दुखद बात यह है कि इन सभी एनएच की कनेक्टिविटी बॉटल नेक बन चुके शहर से होकर बनती है। संभवत शहर के लिए बाईपास नए सर्वे के रिपोर्ट के बाद किधर से और कैसे बनाया जाए इस पर सरकार योजना बना सकती है। हालांकि शहर के अधिकतर नक्शे नगर परिषद के द्वारा पास किए जाते हैं मगर नगर नियोजन में टीसीपी की सर्वे रिपोर्ट के एनालाइज को शामिल किया जाता है।

    उधर स्टेट टाउन प्लानर केसी नांटा ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि नाहन शहर के नियोजन हेतु 20 साल पुराने डिवेलपमेंट प्लान को रिवाइज किया जा रहा है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.