नाहन 02 जून (हिमाचल वार्ता न्यूज) :- नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुआं में इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के भवन निर्माण का कार्य जोरों पर है। पहले चरण में भवन निर्माण पर 400 करोड रुपए की राशि खर्च की जा रही है।
स्थानीय विधायक डॉ राजीव बिंदल ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि नाहन विधानसभा क्षेत्र के धौलाकुआं में बनने जा रहे इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट के भवन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।
आईआईएम भवन का निर्माण क्षेत्र की 1000 बीघा भूमि किया जा रहा है। यह हिमाचल के लिए गर्व की बात है। यह संस्थान न केवल हिमाचल बल्कि देश के युवाओं को दुनिया में अपनी प्रतिभा दिखाने का सुअवसर प्रदान करेगा।
उन्होंने कहा कि विशेषकर धौलाकुआं क्षेत्र के लिए यह सौभाग्य की बात है कि इतना बड़ा राष्ट्रीय स्तर का संस्थान उनके क्षेत्र में खुल रहा है। संस्थान के खुलने से क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्रदान करेगा। इसके साथ साथ किस संस्थान के खुलने से क्षेत्र को भी एक पहचान मिलेगी।
केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार ने गुणात्मक उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। इसके लिए उन्होंने लोगों को बधाई दी और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया।