नाहन 4 जून-( हिमाचलवार्ता न्यूज) उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज जिला वासियों से अपील करते हुए कहा है कि कोरोना का संकट अभी टला नहीं है इसिलिए सभी बूस्टर डोज अवश्य लगवाएं और इसमें किसी प्रकार की भी लापरवाही ना बरतें यह बात उपायुक्त ने आज अपने कार्यालय में परिवार सहित कोविड-19 बूस्टर डोज लगवाने के उपरांत कही।
उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में प्रथम व द्वितीय कोविड-19 वैक्सीनेशन के मुकाबले बूस्टर डोज बहुत कम लोगों ने लगाया है जो कि यह संकेत देता है की हम सभी कोरोना के मामले में लापरवाही बरत रहे है। उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में लगभग 42 प्रतिशत कोरोना वारिर्यस ने बूस्टर डोज लगवाया है। जबकि बूस्टर डोज लगवाने के मामले में 18 से 59 आयु वर्ग के लोगो की संख्या कम है।
उन्होंने अध्यापकों व अभिभावकों से आवाहन किया है कि संबंधित खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर स्कूलों में बच्चों के टीकाकरण के लिए विशेष सत्र आयोजित करें ताकि भविष्य में किसी भी स्थिति से निपटने के लिए उन्हें सुरक्षा कवच उपलब्ध हो सके।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
