ददाहू 04 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)ए.के.एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण दिवस को शनिवार को कुछ अलग तरीके से मनाया गया। जिसमें विद्यालय के सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस विद्यालय में तीनों ग्रुप मा रेणुका हाउस, मां शारदा हाउस, भगवान परशुराम हाउस के इन सभी ग्रुपों के अध्यापकों और बच्चों ने अपने स्कूल के कैंपस में पौधारोपण किया। जिसमें अनार कचनार रीठा व कई प्रकार के पौधे अपने स्कूल की भूमि में रोपित किए गए। पौधरोपण के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा ददाहु बाजार में पर्यावरण पर रैली भी निकाली गई। यह रैली ददाहु बाजार थाना परिसर में होते हुए स्कूल वापस पहुंची। स्कूल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ए.के.एम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पर्यावरण दिवस को इस तरह सभी बच्चों ने पर्यावरण की महत्वता को बताते हुए अन्य सभी विद्यार्थियों को पर्यावरण सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर पर्यावरण पर हो रहे बदलाव को अपने अभिनय के द्वारा पर्यावरण का संदेश दिया गया। उन्होंने बताया कि स्कूल में कई प्रकार की प्रतियोगिता भी करवाई गई। फर्स्ट सेकंड थर्ड आने वाले छात्र-छात्राओं को स्कूल की तरफ से इनाम भी वितरित किए गए । इस दौरान बच्चों सहित उनका पूरा स्टाफ उपस्थित था।
Breakng
- सिरमौर में भारी बारिश के कारण नैहली के पास नाहन-ददाहू मार्ग पूरी तरह बंद
- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: अंधकार में आशा और कर्म का संदेश
- सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र प्रायोजित योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को तय लक्ष्य के साथ काम करने के निर्देश
- उचित मूल्य की दुकानों तक आवश्यक वस्तुओं के परिवहन एवं मजदूरी कार्य हेतु निविदाएं आमंत्रित
- मशीन ऑपरेटर के 100 पदों के लिए उप रोजगार कार्यालय रामपुर में 8 सितंबर को होगा कैंपस इंटरव्यू का आयोजन
- आरसेटी में आरंभ हुआ 35 दिवसीय ब्यूटीशियन कोर्स
Wednesday, September 2
