Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»कालाअंब में ट्रैफिक व्यवस्था नाकाम
    सिरमौर

    कालाअंब में ट्रैफिक व्यवस्था नाकाम

    By Himachal VartaJune 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 04 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब से होकर गुजरने वाले एनएच 72 पर ब्लैक मैंगो के समीप 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा। एक घंटे तक लगे इस जाम में कालाअंब में ट्रैफिक व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह जाम कालाअंब के पेट्रोल पंप पर डीजल आदि भरवाने को लेकर लगा।

    2:40 के आसपास लगे इस जाम के दौरान सैकड़ों छोटे-बड़े वाहन करीब एक घंटा जाम में फंसे रहे। हैरानी तो इस बात की है कि इस दौरान कालाअंब पुलिस इस व्यवस्था को बहाल करने में कहीं भी नजर नहीं आई। औद्योगिक क्षेत्र में हालात ऐसे हैं कि राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों और कालाअंब से मोगिनंद तक सड़कों के दोनों किनारे ट्रकों की अवैध रूप से स्थाई पार्किंग लगी रहती  है जिस कारण अक्सर कालाअंब में जाम अथवा दुर्घटना जैसी स्थितियां बनी रहती है। जाम में फंसे हरजिंदर सिंह, तपेंद्र, सुरजीत आदि का कहना है कि वह करीब 1 घंटे से जाम में फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि एक तो गर्मी का आलम ऊपर से अव्यवस्था।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार करीब 3:30 बजे के आसपास यह जाम खुल पाया। उधर, जिला पुलिस कप्तान ओमापति जमवाल ने बताया कि जाम क्यों लगा इसको लेकर के कालाअंब थाना से जानकारी ली जाएगी।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.