Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»देश के लिए शहीद होना गौरव की बात- सुखराम चौधरी
    सिरमौर

    देश के लिए शहीद होना गौरव की बात- सुखराम चौधरी

    By Himachal VartaJune 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 04 जून- ( हिमाचल वार्ता न्यूज) पावंटा विधानसभा क्षेत्र के मानपुर देवड़ा स्थित अमर शहीद सोहन सिंह के पैतृक गांव में  उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने आज  शहीद स्थल पर पत्नी रजनी देवी व माता रुकमणी सहित भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा साहिब, शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह की उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर पुष्पांजलि अर्पित की। उपस्थित लोगों ने भारत माता की जय व शहीद सोहन सिंह अमर रहे के नारे लगाए।
    इस मौके पर उर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने कहां की देश के लिए शहीद होना गौरव की बात है। सोहन सिंह की शहादत क्षेत्र और पूरे देश के लिए गर्व की बात है उन्होंने शहीद परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। उन्होंने सभी नौजवानों से राष्ट्र के प्रति समर्पित होकर काम करने की अपील की एवं देश के लिए हमेशा मर मिटने के लिए तैयार रहने की बात की।
    भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के अध्यक्ष करनैल सिंह ने शहीद सोहन सिंह के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए कहां की शहीद सिपाही सोहन सिंह 6वीं डोगरा रेजीमेंट मे तैनात थे। 2015 में ऑपरेशन राइनो के अंतर्गत ऑपरेशन इफाजत -1 के तहत मणिपुर में तैनात थे, 04 जून 2015 को सिपाही सोहन सिंह वीरगति को प्राप्त हुए।
    इस मौके पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अन्जना, उपाध्यक्ष भूतपूर्व सैनिक सगंठन पांवटा साहिब व शिलाई क्षेत्र के सवर्णजीत, सह-सचिव गुरदीप, कोषाध्यक्ष तरुण गुरंग, मिडिया प्रभारी दिपू ठुंडू व नरेश कुमार, वरिष्ठ सदस्य नारायण बीरसांटा, निर्मल सिंह, चमेल नेगी, दीपचंद, विजेंदर, सतीश, जगदीश, मामचंद, सुरेन्द्र, दिपक, कपिल जगत सिंह, सुरेश कुमार और  स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.