Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आपसी समन्वय स्थापित करे विभाग- गौतम
    सिरमौर

    प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए आपसी समन्वय स्थापित करे विभाग- गौतम

    By Himachal VartaJune 4, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 04 जून- ( हिमाचलवार्ता न्यूज)मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। यह निर्देश उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा  प्रबन्धन प्राधिकरण सिरमौर राम कुमार गौतम ने आज  मॉनसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए की जाने वाली तैयारियों के संबंध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
    उन्होंने जिला में कार्यरत सभी  विभागों के अधिकारियों को समय रहते कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए, उपायुक्त ने  लोक निर्माण विभाग तथा शहरी निकाय को मॉनसून के दौरान सड़कों को बहाल करने के लिए मशीनरी वह अन्य आवश्यक उपकरणों को तैनात करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि मॉनसून के दौरान वर्षा के कारण जहां सड़क अवरुद्ध होने की संभावना रहती है ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां पर्याप्त मात्रा में मशीनरी तथा कामगारों की उपलब्धता सुनिश्चित करें ताकि यातायात प्रभावित न हो और लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।
    उन्होंने विद्युत विभाग को बारिश के दौरान विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से चलाने के लिए बिजली के तारों की जांच और अतिरिक्त मेनपांवर की व्यवस्था के निर्देश दिए इसके अतिरिक्त ट्रांसफार्मर उपकरणों की उपलब्धता तथा बिजली की लाइनों के साथ लगते पेड़ों की शाखाओं की कटाई-छटाई करने के निर्देश दिए ।  उन्होंने जल शक्ति विभाग को मानसून के दौरान पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से बनाए रखने के निर्देश दिए ताकि लोगों को पानी की समस्या का सामना न करना पड़ा। उन्होंने  जल शक्ति विभाग को निर्देश दिए कि वह जिला मंे सभी पारम्परिक तथा जल भण्डारण टैंको में क्लोरीनेशन करना सुनिश्चित करें ताकि जल जनित रोगों से बचा जा सकें । उन्होंने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को पर्याप्त मात्रा में खाद्यान्न का भंडारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए इसके अलावा वर्षा के कारण प्रभावित हुुए क्षेत्रों को तुरंत खाद्यान्नों की आपूर्ति करने के लिए अलग से भण्डारण करने के निर्देश दिए ।उन्होंने पुलिस तथा गृह रक्षा विभाग को आपदा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि आपदा से निपटा जा सके।

    उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने और आपातकालीन स्थिति में चिकित्सकों की तैनाती करने के निर्देश दिए। उन्होंने मानसून के दौरान दूरदराज के क्षेत्रों में बसों की आवाजाही को सुचारू रूप से बनाने बनाए रखने के लिए लोक निर्माण विभाग के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए । उन्होंने  राजस्व तथा कृषि विभाग के अधिकारियों  को बारिश से किसानों को हुए फसलों के नुकसान का आकलन कर तुरंत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए ताकि किसानों को समय पर मुआवजा प्रदान किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपदा से निपटने के लिए समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए।
    इस  अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक सिरमौर बबीता राणा, एसडीएम शिलाई सुरेश सिंघा, जिला राजस्व अधिकारी नारायण चौहान के अतिरिक्त विभिन्न विभागो के अधिकारी उपास्थित थे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.