Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»हिमाचल की सीमा से गुजरा पाकिस्तानी झंडे लगा ट्रक , भाजपा कार्यकर्त्ता ने बनाई वीडियो।
    सिरमौर

    हिमाचल की सीमा से गुजरा पाकिस्तानी झंडे लगा ट्रक , भाजपा कार्यकर्त्ता ने बनाई वीडियो।

    By Himachal VartaJune 5, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 05 जून‌ (एसपी जैरथ)  ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- पिछले कुछ समय से जम्मू कश्मीर में बढ़ रही आपराधिक वारदातों को देखते हुए , हिमाचल प्रदेश की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बावजूद इसके भी आज पांवटा साहिब में मध्य प्रदेश के एक ट्रक पर पाकिस्तानी झंडा देखा गया। देर रात करीब 10:00 बजे पांवटा साहिब के विश्वकर्मा चौक पर कुछ लोगों द्वारा ट्रक में पाकिस्तानी झंडा देखा जिसके चलते उन्होंने ट्रक का पीछा किया और बद्रीपुर चौक पर ट्रक को रोक लिया।

    पांवटा साहिब के युवा संयम गुप्ता ने बताया कि जब वह है अपने दोस्त के साथ विश्वकर्मा चौक पर खड़े थे तो अचानक उत्तराखंड की ओर से आए ट्रक में उन्हें पाकिस्तानी झंडा नजर आया , जिसके चलते संयम गुप्ता और उनके साथी ने ट्रक का पीछा किया और बद्रीपुर चौक पर ट्रक को रोक लिया। जब चालक से पूछा गया कि ट्रक पर पाकिस्तानी झंडा क्यों लगाया है तो ट्रक चालक ने कहा कि यह पाकिस्तानी नहीं बल्कि हिंदुस्तानी झंडा है।
    संयम गुप्ता ने बताया कि ट्रक एमपी 04 जेयू – 7435 पर पाकिस्तानी हरे रंग का चांद लगा झंडा लगा हुआ था। उन्होंने कहा कि जैसे ही उन्होंने ट्रक चालक को धर दबोचना  चाहा तो चालक ट्रक को भगाकर रफूचक्कर हो गया। गुप्ता ने कहा कि इसकी सूचना उन्होंने स्थानीय लोगों को भी दी है।  
    संयम गुप्ता ने कहा कि एमएच 04 जेयू 7435 पर पाकिस्तानी हरे रंग का चांद लगा झंडा लगा हुआ था। इस बारे में पुलिस अधीक्षक सिरमोर ओमापति जमवाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा पता किया जा रहा है कि उत्तराखंड की ओर से जो ट्रक गुजरा है क्या वास्तव में उस ट्रक पर पाकिस्तानी झंडा लगा था। 
    उन्होंने कहा कि कई बार किसी धार्मिक संगठन द्वारा भी हरे रंग का झंडा लगाया जाता है , लेकिन यह कहना मुश्किल है कि उस ट्रक पर पाकिस्तानी फ्लैग लगा हुआ था।  हैरानी की बात तो यह है कि हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के बॉर्डर एरिया पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई है बावजूद इसके भी बैरियर से पाकिस्तानी झंडे लगा ट्रक गुजरा।
    सवाल यह है सुरक्षाकर्मियों की नजर इस झंडे पर क्यों नहीं गई।  फिलहाल चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है और पुलिस छानबीन कर रही है।
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.