पांवटा साहिब 05 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में नाबालिग से दुराचार करने के दो आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने दोनों आरोपियों अमीर और बिट्टू को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है।
डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि 31 मई को पीड़िता ने पांवटा साहिब थाना में अमीर और बिट्टू के खिलाफ दुराचार का मामला दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया।
जिसके बाद बीते कल यानी कि शनिवार को पांवटा साहिब अदालत में दोनों आरोपियों को पेश किया गया। यहां से अदालत ने दोनों को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।