देहरादून 05 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)यमुना घाटी में यात्रियों की बस खाई में गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई है. सूत्रों के अनुसार, अभी मौतों का आंकड़ा और बढ़ सकता है. यह बस करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिरी है. सूचना मिलने पर मौके पर एसडीआरएफ के जवानों को राहत वचाब कार्य पर लगाया गया है. जानकारी के अनुसार डामटा से तकरीबन दो किलोमीटिर नौगांव की तरफ ये हादसा हुआ है. बस में सवार यात्री जिला पन्ना मध्य प्रदेश के रहने वाले बताये जा रहे हैं. तीन एंबुलेंस स्पॉट पर पहुंच गई है. राहत बचाव कार्य जारी है. जानकारी के अनुसार बस में 32 लोग सवार थे. चार से पांच लोग गंभीर रुप से घायल बताये जा रहे है, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. ।
Breakng
- 19 व 20 जुलाई को विद्युत आपूर्ति बाधित
- सिरमौर में होगा मेगा जिला स्तरीय ‘‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’’ कार्यक्रम का आयोजन, 24 जुलाई तक करना होगा पंजीकरण।
- सिरमौर में मुख्यमंत्री सहारा योजना के 270 लाभार्थियों को अप्रैल से जून तिमाही की सहायता राशि जारी
- राज्यपाल ने जेयूआईटी के 7वें दीक्षांत समारोह में मेधावियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए
- 21 व 22 जुलाई को सिरमौर जिला के लिए रेड अलर्ट जारी
- स्वास्थ्य संस्थानों को अत्याधुनिक चिकित्सा तकनीक से सुसज्जित करना प्रदेश सरकार की प्राथमिकता – डॉ. शांडिल
Sunday, July 19