मंडी 06 जून ( हिमाचल वार्ता न्यूज)
प्रदेश में सड़क हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे है। वहीं मंडी जिले के द्रंग में तरयांबली-कटिंडी मार्ग पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त होने से मां-बेटे की मौत हो गई।
जबकि बेटी समेत पड़ोस की अन्य युवती गंभीर घायल हुई हैं। जिन्हें जोनल अस्पताल मंडी में भर्ती करवाया गया है। घटना देर रात करीब एक बजे हुई। कुलांदर गांव निवासी काकू का परिवार नगरोटा में शादी समारोह से वापस घर लौट रहा था।
घर के पास जीप खड़ा कर चालक जैसे ही नीचे उतरा। जीप अचानक जीप पीछे हटी और करीब तीन सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। घटना में जीप चालक काकू की धर्मपत्नी और छोटे बेटे की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि बेटी और एक अन्य युवती गंभीर जख्मी हो गई। जिन्हें रात को ही जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
घटना की पुष्टि करते हुए थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मां बेटे के शव पोस्टमार्टम बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। घटना के क्या कारण रहे हैं यह छानबीन की जा रही है।
