Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Monday, October 19
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व मे विलीन हुए सैनिक टीका राम, परिजनों ने दी अंतिम विदाई।
    सिरमौर

    सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व मे विलीन हुए सैनिक टीका राम, परिजनों ने दी अंतिम विदाई।

    By Himachal VartaJune 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 07 जून (एसपी जैरथ) 🙁 हिमाचलवार्ता न्यूज)- सैन्य सम्मान के साथ सैनिक टीका राम पंचतत्व मे विलीन हुए। फरवरी में पांवटा साहिब में सडक़ दुर्घटना में घायल होने के बाद 6 जून को आर० आर० अस्पताल (रैफरल एवं रिसर्च)  दिल्ली में आखिरी सांस ली।

    हिमाचल के सिरमौर जिले के शिलाई तहसील के अंतर्गत झकांडों गांव के लायक राम व गुलाबी देवी के वीर सपूत टीका राम इस तरह अपनों को छोड़ कर दुनिया को अलविदा कह जाएंगे। सैनिक टीका राम 26 पंजाब रेजिमेंट के अतंर्गत पठानकोट में तैनात थे और अपनी यूनिट से जनवरी में नवजात बेटी रघुवंशी एवं पत्नी रवीना से मिलने के लिए छुट्टी लेकर घर आए थे।

    दुर्भाग्यवश 10 फरवरी को पांवटा सहिब में वाहन दुर्घटना में बुरी तरह से घायल हो गए। तब उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद सेन्य अस्पताल दिल्ली ले जाया गया। तब से लेकर अब तक वे जीवन से जंग लड़ते रहे।

    पिता लायक राम, माता गुलाबी देबी, पत्नी रवीना एवं नवजात रघुवंशी, भाई जवाहर व दिनेश दिन रात अपने चहेते टीका राम के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते रहे और पलके बिछाए अपने लाडले के घर आने की राह देखते रहे।  लेकिन इसके विपरीत दुर्घटना से चोटिल  सैनिक टीका राम सेन्य अस्पताल दिल्ली में जिंदगी से आखिरी जंग हार गए।

    जैसे ही यह खबर गांव व क्षेत्र में फैली तो पूरा क्षेत्र अपने वीर सपूत को खोकर गमगीन हो गया। किसे पता था कि 7 महीने की नवजात बेटी रघुवंशी इतनी सी उम्र में ही अनाथ हो जाएगी।

    देर रात पार्थिव देह को लेकर काफिला गांव पहुंचा तो परिवार का रो- रो कर बुरा हाल था। सभी लोग इस दुःखद व हृदयविदारक  घटना से स्तब्ध थे। प्रातः सैनिक टीका राम की पार्थिव देह को पूरे सैन्य सम्मान के साथ  मुखाग्नि प्रदान की गई और एक माटी का लाल सदा के लिए पंचतत्व में विलीन हो गया।

    सेन्य टुकड़ी ने सैनिक टीका राम को आखिरी सलामी दी। इसमें 26 पंजाब रेजीमेंट से 2 जेसीओ और 4 जवान तथा 1 पैरा रेजीमेंट से 1 जेसीऔ व 3 जवान तथा एसएचओ शिलाई मस्त राम ठाकुर तथा 2 जवान शामिल हुए।

    इस मौके पर घर – परिवार, रिश्तेदारों के अलावा क्षेत्र के हजारों लोगों के अलावा भूतपूर्व सैनिक संगठन पांवटा- शिलाई व  अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। सभी ने नम आंखों से यही प्रार्थना की कि परमपिता परमेश्वर दिवंगत आत्मा को श्रीचरणों में स्थान दे तथा सम्पूर्ण शोक संतृप्त परिवार को इस अथाह दुख सहने की शक्ति प्रदान करे

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.