Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»आधार केंद्र में लगी आग , लाखों के उपकरण जलकर राख ,15 जून तक शिलाई में नहीं बनेगे आधार कार्ड।
    सिरमौर

    आधार केंद्र में लगी आग , लाखों के उपकरण जलकर राख ,15 जून तक शिलाई में नहीं बनेगे आधार कार्ड।

    By Himachal VartaJune 7, 2022
    Facebook WhatsApp
    शिलाई 07 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- आधार केंद्र शिलाई में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। शिलाई पुलिस और पटवारी हल्का ने मौका का निरीक्षण करके मामले को आगामी कार्रवाई के लिए अधिकारियों को भेजा है। जानकारी के मुताबिक विकास खण्ड कार्यालय शिलाई परिसर में आधार केंद्र स्थापित किया गया है। जो पिछले दो सालों से निरंतर चल रहा है। रविवार सुबह अचानक बिजली लाइन में हाईवोल्टेज के बढ़ने से जहां जगह जगह नुकसान हुआ है वही आधार केंद्र पूरी तरह जलकर राख हो गया है।
     पटवारी हल्का की रिपोर्ट के मुताबिक आधार केंद्र शिलाई में रविवार सुबह लगभग 9 बजे के करीब अचानक आग लग गई। रविवार का छुट्टी होने के कारण कार्यालय बंद थे। इसलिए किसी व्यक्ति ने जल्दी से ध्यान नहीं दिया। जब ट्यूशन को जाने वाले बच्चे वापिस आए तो उन्होंने देखा कि आधार केंद्र से तेज मात्रा में धुआं निकल रहा है। मामले को लेकर आसपास रह रहे आवासीय कॉलोनियों में कर्मचारियों को जानकारी दी गई, जिसके बाद मौका पर सभी विभागीय दल और आधार ऑपरेटर पहुंचे। 
    लेकिन तब तक आधार केंद्र में इंस्टॉल की गई सभी इलेक्ट्रॉनिक सामग्री व स्टेशनरी राख में तब्दील हो चुकी थी। रिपोर्ट के मुताबिक तीन कंप्यूटर , तीन प्रिंटर , एक हीटिंग मशीन , एक लैपटॉप , टेबल फैन , सीसी टीवी कैमरे, आधार फिंगर प्रिंट मशीन, वेब कैमरा , आधार आईरिस मशीन , वायरिंग , टेबल , कुर्सियों सहित लगभग 3 लाख से अधिक रुपए का नुकसान आंका गया है। जिसकी रिपोर्ट बनाकर विभागीय अधिकारियों को भेजी गई है। इनके अतिरिक्त उप मंडलाधिकारी कार्यालय के तीन कंप्यूटर हाई वोल्टेज की चपेट में आकर खराब हो गए है। 
    जबकि विभागीय आवासीय कॉलोनी में कई परिवारों के इंडक्शन चूल्हे सहित बिजली बल्ब और वायरिंग को नुकसान होने की सूचनाएं है। आधार ऑपरेटर अमित ने बताया कि आधार केंद्र में विद्युत की हाई वोल्टेज आने के कारण अचानक आग लग गई है। जिसमे लगभग सभी सामग्री सहित कमरे के अंदर रखा सामान राख की ढेर में तब्दील हो गया है। विकास खण्ड कार्यालय को पहले आधार केंद्र के लिए एक कमरा उपलब्ध करवाने की अपील की गई है। उसके बाद सभी आधार मशीनरी नए सिरे से इंस्टॉल की जाएगी। 
    इसलिए 15 जून के तक आधार केंद्र को संचालित करने की कोशिश की जाएगी। उपमंडलाधिकारी शिलाई ने बताया की विद्युत बोर्ड की हाई वोल्टेज बिजली ने जहां पूरा आधार सेंटर जला दिया है, वही एसडीएम कार्यालय के तीन कंप्यूटर हाई वोल्टेज बिजली की चपेट में आए है। पटवारी हल्का से नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट मंगवाई जा रही है। तथा लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जल्द आधार केंद्र को स्थापित करने के लिए विकास खंड अधिकारी से बात की जा रही है, जल्द आधार केंद्र के लिए अन्य रूम की व्यवस्था करके आधार केंद्र को दोबारा सुचारू करवाया जाएगा
    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.