Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    • पहाड़ों की कीमत पर विकास मंजूर नहीं, खनन में जवाबझदेही तय करे सरकार : पूर्व ‌मेजर जनरल अतुल कौशिक
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Tuesday, October 20
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»नाहन में आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ बोला हल्ला
    सिरमौर

    नाहन में आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार के खिलाफ बोला हल्ला

    By Himachal VartaJune 7, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 07 जून ( हिमाचलवार्ता न्यूज) :- जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में आम आदमी पार्टी सड़कों पर उतर आई। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को अनैतिक करार देते हुए जमकर मोदी सरकार पर हमला बोला। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता मनीष ठाकुर की अध्यक्षता में एक विरोध रैली भी निकाली गई। विरोध रैली में भारी तादाद में जिला सिरमौर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता शामिल रहे। विरोध प्रदर्शन के बाद आम आदमी पार्टी के द्वारा उपायुक्त सिरमौर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। प्रेषित किए गए ज्ञापन में स्वास्थ्य मंत्री की गिरफ्तारी को अनैतिक करार देते हुए उनकी रिहाई की मांग की गई।

    इस बाबत अधिक जानकारी देते हुए मनीष ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को धर्म की राजनीति में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार एनफोर्समेंट एजेंसीज का जमकर दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में बढ़ रही आम आदमी पार्टी की लोकप्रियता को लेकर भाजपा को अपनी जमीन खिसकती नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि बौखलाहट में आकर केंद्र की मोदी सरकार अनैतिकता पर उतर आई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब पहले ही सीबीआई के द्वारा स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को क्लीन चिट दे दी गई थी तो फिर उनकी गिरफ्तारी क्यों की गई है।

    आम आदमी पार्टी नाहन के अध्यक्ष सुभाष शर्मा, प्रभारी जिला सिरमौर बलवंत डिंडसा, उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता, सुनील शर्मा आदि ने केंद्र सरकार को बाज आने के लिए कहा। उन्होंने राष्ट्रपति से आह्वान करते हुए कहा कि वह केंद्र सरकार को सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी को तत्काल प्रभाव से निरस्त करें अन्यथा प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन तेज किए जाएंगे। उपाध्यक्ष संजीव गुप्ता ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को आम आदमी पार्टी से चुनाव में अपनी हार नजर आ रही है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ते आम आदमी पार्टी के वजूद को लेकर प्रदेश प्रभारी सत्येंद्र जैन को बेवजह बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मर्यादा के साथ किए जाने वाला खिलवाड़ बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान नाहन आम आदमी पार्टी के उपाध्यक्ष विनोद भटनागर, हबीब उर रहमान, राजीव शर्मा, सुबोध शर्मा सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • नाहन की मुख्य पेयजल योजना की पाइपलाइन फटी, शहर की जलापूर्ति पर संकट के बादल
    • सिद्धपीठ कालीस्थान मंदिर नाहन में अष्टमी को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
    • ग्रामीण आर्थिकी की मज़बूती में प्रदेश का सम्पूर्ण विकास निहित- संजय अवस्थी
    • प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्र की आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत – संजय अवस्थी
    • उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.