Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Breakng
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    • मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता शिविर का आयोजन
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Himachal Varta
    • होम पेज
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सिरमौर
      • ऊना
      • चंबा
      • लाहौल स्पीति
      • बिलासपुर
      • मंडी
      • सोलन
      • कुल्लू
      • हमीरपुर
      • किन्नोर
      • कांगड़ा
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • चण्डीगढ़
    • क्राइम
    • दुर्घटनाएं
    • पंजाब
    • आस्था
    • देश
    • हरियाणा
    • राजनैतिक
    Saturday, June 6
    Himachal Varta
    Home»हिमाचल प्रदेश»सिरमौर»एनएच 707 पर कार्य कर रही एचईएस इन्फ्रा कम्पनी डंपिंगयार्ड गिरने से सवालों के घेरे में।
    सिरमौर

    एनएच 707 पर कार्य कर रही एचईएस इन्फ्रा कम्पनी डंपिंगयार्ड गिरने से सवालों के घेरे में।

    By Himachal VartaJune 8, 2022
    Facebook WhatsApp

    नाहन 08 जून (एसपी जैरथ) ( हिमाचलवार्ता न्यूज):- राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर कार्य कर रही एचईएस इन्फ्रा कम्पनी का उत्तरी कैंची के समीप डंपिंगयार्ड गिरने से कम्पनी की कार्यप्रणाली फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जहां क्षेत्रीय लोगों में कम्पनी के खिलाफ रोष व्याप्त है वहीं राजमार्ग प्राधिकरण के इंजीनियरों की कार्यकारणी पर सवालिया निशान लगने लाजमी है।

    जानकारी के मुताबिक राष्ट्रीय राजमार्ग 707 पर उतरी कैंची के समीप बने डंपिंगयार्ड की क्रेटवायर अचानक गिर गई है। बताया जा रहा है कि, डपिंगयार्ड में क्रेटवायर का कार्य स्थानीय पेटी ठेकेदार को दिया गया था। पेटी ठेकेदार ने अतिरिक्त कमाई करने के चक्कर में दीवार की नींव को सही तरीके से नहीं बनाया था।

    दीवार का बेस नामात्र का बनाया था। दीवारों में सहित तरीके से स्टेपिंग सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया गया था। क्रेटवायर के जाल को ढीला और गलत तरीके से बांधा गया था। जिससे दीवार के पत्थर वायर के जाल से बाहर निकल रहे थे। वजन बढ़ने से डंपिंगयार्ड बिन बरसात गिर गया है।

    ग्रामीणों ने बताया कि एचईएस इन्फ्रा कम्पनी की राजमार्ग प्राधिकरण के श्रेष्ठ नेतृत्व में अच्छी पैठ है। इसलिए कम्पनी के घटिया क्वालिटी और वेतरतीवी से हो रहे कार्य की जांच नहीं हो पा रही है। दीगर रहे कि एचईएस इन्फ्रा कम्पनी की पेटी कम्पनी रुधनव कंस्ट्रक्शन की लगातार दीवारें और डैम्पिंगयार्ड पूर्ण होने से पहले ही गिर रहे है।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि कम्पनी को सही कार्य करने के लिए कहा जाता है, तो कम्पनी के अधिकारी और मौका पर कार्य करवा रहे कर्मचारी कहते है कि उनकी बाजुएं बहुत लम्बी है।

    एक तरफ सरकार पर करोड़ो रुपए कर्ज का बोझ और दूसरी तरफ कर्ज के पैसों से बनाए जा रहे घटिया क्वालिटी के मार्ग का हिसाब आखिर कब होगा और कोन लेगा?  यह बड़ा सवाल है। बेरहाल क्षेत्रीय लोगों ने मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की है।

    Follow on Google News Follow on Facebook
    Share. Facebook Twitter Email WhatsApp
    Recent
    • शिमला में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं, सुझाव और अपेक्षाएं सुनीं।
    • द्राबिल में विश्व पर्यावरण दिवस तथा मिशन शक्ति योजना पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
    • 129 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू 11 व 12 जून को
    • कैम्पस इंटरव्यू
    • समाज के प्रत्येक छात्र को गुणवत्तायुक्त शिक्षा उपलब्ध करवाना प्रदेश सरकार का उत्तरदायित्व – संजय अवस्थी
    Recent Comments
    • Sandeep Sharma on केन्द्र ने हिमालयी राज्यों को पुनः 90ः10 अनुपात में धन उपलब्ध करवाने की मांग को स्वीकार किया
    • Sajan Aggarwal on ददाहू मैं बिजली आपूर्ति में घोर अन्याय
    © 2026 Himachal Varta. Developed by DasKreative.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.